फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों के साथ मिलकर मकान मालिक ने किया गैंगरेप

Wed, 22 Oct 2014 10:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर निवासी एक मकान मालिक ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर किरायेदार महिला के साथ गैंगरेप किया। आरोपियों में तीन युवक दूसरे समुदाय के बताए गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया है। शहर निवासी महिला का पति लोनी में रहकर मजदूरी करता है। यहां महिला किराये के मकान में अकेली रहती है।

आरोप है कि सोमवार रात मकान मालिक ने धोखे से महिला से उसके कमरे का गेट खुलवा लिया। फिर उसने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुराचार की वारदात को अंजाम दिया।

विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट करते हुए उसके कपड़े भी फाड़ दिए गए। मंगलवार तड़के आरोपी महिला को धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए।

सुबह पीड़ित महिला थाने पहुंची। आरोप है कि वहां दो महिला पुलिसकर्मियों ने घटना को फर्जी बताते हुए पीड़िता को वहां से भगा दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस को लगा संदिग्‍ध मामला

इस पर पीड़िता कार्रवाई के लिए पुलिस ऑफिस पहुंची। मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी एचएन सिंह ने सिविल लाइंस पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए।

इस पर पुलिस ने पीड़िता का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया। देर शाम तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी।

आरोपियों में तीन युवक महमूदनगर निवासी दूसरे समुदाय के बताए जा रहे हैं, जिससे लोगों में आक्रोश है।

पुलिस ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। शिकायत पर महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया है। जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।

उधर, महिला थाना इंचार्ज मीनाक्षी शर्मा का कहना है कि उनके थाने में दंपति के विवाद और दहेज उत्पीड़न के मामले ही दर्ज किए जाते हैं। इस तरह के मामलों को यहां दर्ज नहीं किया जाता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें