इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़िता जिस मकान में किराए पर रहती है, उसे राजीव ने कुछ साल पहले खरीद लिया था। पीड़िता मकान के भूतल में रहती है और राजीव उनसे कमरे खाली कराना चाहता है। दोनों के बीच इस बात को लेकर करीब ढाई साल से विवाद चल रहा है। फिलहाल पीड़िता के आरोपों की जांच की जा रही है। साइबर सेल की भी मदद ली जा रही है।
तेजाब फेंका लेकिन बाल-बाल बची, बगीचे के पेड़ झुलसे
पीड़ित शिक्षिका का आरोप है कि घर में घुसकर मारपीट के दौरान राजीव ने तेजाब फेंककर उसे जलाने की भी कोशिश की। हालांकि, तेजाब उसके शरीर पर नहीं गिरा। तेजाब गिरने से उसके बगीचे के पेड़ झुलस गए। उसने पुलिस को झुलसे हुए पेड़ भी दिखाए।