फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर: श्रम विभाग की टीम ने पकड़े आठ बाल श्रमिक, कराए गए मुक्त

Sat, 28 Aug 2021 04:57 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर

सार

जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स के निर्देश पर चलाए जा रहे बाल श्रमिक अभियान के अंतर्गत श्रम विभाग की टीम ने आठ बाल श्रमिकों को मुक्त कराया। सहायक श्रमायुक्त नासिर खान ने बताया कि बाल श्रमिकों से कार्य कराने वाले सेवायोजकों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : child labour
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रम विभाग की टीम ने गुरुवार को विभिन्न प्रतिष्ठानों से आठ बाल श्रमिकों को पकड़ा है। बाल श्रमिकों से काम कराने वाले लोगों के विरुद्घ विधिक कार्रवाई की जाएगी। विभाग का यह अभियान 30 अगस्त तक लगातार जारी रहेगा।

विज्ञापन

जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स के निर्देश पर चलाए जा रहे बाल श्रमिक अभियान के अंतर्गत श्रम विभाग की टीम ने आठ बाल श्रमिकों को मुक्त कराया। सहायक श्रमायुक्त नासिर खान ने बताया कि बाल श्रमिकों से कार्य कराने वाले सेवायोजकों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विभिन्न प्रतिष्ठानों से मुक्त कराए गए इन बाल श्रमिकों को मेडिकल परीक्षण कराने के बाद बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा साथ ही बाल श्रमिकों के शैक्षिक व आर्थिक पुनर्वासन की व्यवस्था भी की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अब तक 37 बाल व किशोर श्रमिकों का चिह्नांकन किया जा चुका है। बाल श्रमिकों को पकड़ने का यह अभियान 30 अगस्त तक चलेगा। अभियान में सहायक श्रमायुक्त नासिर खान के अलावा श्रम प्रवर्तन अधिकारी अलंकृता उपाध्याय, अनुराग त्रिपाठी, प्रकाश चंद्र, चाइल्ड लाइन के संदीप वर्मा व पुलिस के सिपाही भी शामिल रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें