फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: आलमबाग के रेस्टोरेंट संचालक की इलाज के दौरान मौत, बदमाशों ने मारी थी गोली

Sun, 31 Oct 2021 02:11 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

आलमबाग के रेस्टोरेंट संचालक की ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। बदमाशों ने उसे बुधवार की रात गोली मार दी थी।
विज्ञापन
जसविंदर सिंह रोमा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के आलमबाग इलाके में चंदरनगर पेट्रोल पंप के पास बुधवार की रात जिस रेस्टोरेंट संचालक जसविंदर सिंह रोमा को बाईक सवार बदमाशो ने गोली मारी थी। रविवार को उसकी मौत हो गई। उनका इलाज लखनऊ के ट्रामा सेंटर में चल रहा था।

विज्ञापन


बुधवार को गोली चलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल रेस्टोरेंट मालिक को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही थी।

प्रभारी निरीक्षक आलमबाग अमरनाथ विश्वकर्मा ने बताया था कि चंदरनगर इलाके में चिक-चिक नाम से जसविंदर सिंह उर्फ रोमी (55) का रेस्टोरेंट है। बुधवार की देर रात कुछ लोगों ने रेस्टोरेंट के बाहर उनको गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े तो इस बीच हमलावर फरार हो गए।
विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर पहुंची आलमबाग पुलिस ने घायल जसविंदर सिंह को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया था। पुलिस को मौके से दो खोखे भी मिले थे। पुलिस वारदात स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से हमलावरों की तलाश कर रही थी। जसविंदर को सीने के पास और पेट मे गोली लगी थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें