फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डग्गामार बस संचालकों ने छात्र-छात्राओं को पीटा

Wed, 19 Feb 2014 09:25 AM IST
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से लखनऊ आ रही निजी वॉल्वो बस के स्टॉपेज को लेकर मंगलवार सुबह कृष्णानगर में छात्र-छात्राओं का ड्राइवर-कंडक्टर से झगड़ा हो गया।
विज्ञापन


छात्र-छात्राएं आलमबाग बस अड्डे पर उतारने की बात कह रहे थे, जबकि ड्राइवर ने पिकेडली होटल के पीछे ले जाकर बस खड़ी कर दी।

विरोध करने पर ड्राइवर-कंडक्टर व उनके गुर्गों ने मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि छात्राओं से छेड़छाड़ भी की गई। कंट्रोलरूम में फोन करने पर कृष्णानगर पुलिस मौके पर पहुंची।

इस पर ड्राइवर-कंडक्टर भाग निकले, जबकि उनके दो साथियों को दबोच लिया गया। इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दिल्ली से सवारियां लेकर चली वॉल्वो बस मंगलवार सुबह करीब साढे़ दस बजे लखनऊ पहुंची।
विज्ञापन


बस में चौक निवासी स्वास्थ्य विभाग में निदेशक ओपी रस्तोगी की बेटी व एमबीए छात्रा गरिमा,इंदिरानगर निवासी एमबीए छात्र प्रवीण,अलीगंज निवासी डॉ. वर्षाली और बाराबंकी निवासी प्रखर भी सवार थे।

चारों 15 फरवरी को नोएडा के सेक्टर-16 में एक न्यूज चैनल के ऑफिस में फैशन शो के लिए ऑडीशन देने गए थे और बस से लखनऊ लौट रहे थे। बस पंजाब निवासी बाबे चला रहा था,जबकि दिल्ली का रवि कंडक्टर था। दोनों ने बस पिकेडली होटल के पीछे रोक दी और सवारियों से उतरने को कहा।

इस पर प्रवीण व उसके साथी विरोध करने लगे। उनका कहना था कि बस में चढ़ते वक्त सवारियों को आलमबाग बस अड्डे पर उतारने की बात तय हुई थी। प्रवीण और उसके साथियों ने पिकेडली होटल के पीछे उतरने से इन्कार कर दिया और ड्राइवर से आलमबाग बस अड्डे पर ले चलने का दबाव बनाने लगे।

बकौल प्रवीण,उसने बस चालक की शिकायत करने की बात कही तो वहां मौजूद उसके साथी राहुल, रमाकांत व अन्य गाली-गलौज करने लगे।

इसके साथ ही उन्हें बस से घसीटकर उतारा जाने लगा। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी।
आरोप है कि ड्राइवर और उसके साथियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ भी की।

गरिमा को धक्का देकर गिरा दिया। प्रवीण ने कंट्रोलरूम में फोन कर सूचना दी,जिसके बाद कृष्णानगर कोतवाली की पुलिस मौके पर आ गई।

ड्राइवर बाबे और कंडक्टर रवि सहित अन्य बदमाश भाग निकले,जबकि पुलिस ने राहुल और रमाकांत को दबोच लिया। दोनों तेलीबाग के रहने वाले हैं।

प्रवीण ने दोनों के खिलाफ मारपीट और गाली-गलौज की रिपोर्ट लिखाई है। उधर, झगड़े की सूचना पाकर छात्र-छात्राओं के परिवारीजन भी कृष्णानगर कोतवाली पहुंच गए। परिवारीजनों का आरोप है कि वॉल्वो बस सेवा अवैध है और पुलिस और आरटीओ की मिलीभगत से संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन


एजेंसी करती है ऑनलाइन बुकिंग,बैठाते ही ले लेते हैं टिकट
लखनऊ से दिल्ली के बीच वॉल्वो बस सेवा का अवैध संचालन करने वाले एजेंसी के जरिए बुकिंग लेते हैं। प्रवीण ने बताया कि उनकी ट्रेन छूट गई थी।

लखनऊ की बस पकड़ने के लिए स्टेशन के आसपास की ट्रेवल एजेंसियों में पड़ताल की तो एक ने वॉल्वो बस में सीटें खाली होने की जानकारी दी।

एक हजार रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से ट्रेवल एजेंसी संचालक ने ऑनलाइन बुकिंग की। इसके बाद आरकेपुरम से बस मिलने की बात कहते हुए टिकट दे दिए गए।

चारों आरकेपुरम पहुंचे तभी प्रवीण के मोबाइल पर एसएमएस आया,जिसमें बस के पिकप पॉइंट में परिवर्तन की जानकारी देते हुए कौशांबी मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर एक, मेट्रो पिलर 168 पर बुलाया गया।

कोई समस्या होने पर एसएमएस में दो मोबाइल नंबर (9891323316, 9990996147) दिए गए थे। एसएमएस पढ़ते ही चारों भागकर कौशांबी पहुंचे।

यहां सीट पर बैठाते ही चारों से टिकट ले लिए गए। प्रवीण ने कहा कि अवैध रूप से संचालित बस सेवा का खुलासा न हो, इसलिए टिकट ले लिए गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें