फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1090 पर अब और भी दिक्कतों से मिलेगी निजात

Wed, 19 Feb 2014 09:22 AM IST
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
डर लग रहा है,क्या आप कुछ देर मुझसे बात कर सकती हैं। हेलो वीमेन पावर लाइन...,आई हैव अ पर्सनल प्रॉब्लम...। किसी से बता नहीं सकती। कैन यू हेल्प मी...।
विज्ञापन


अब तक सिर्फ छेड़छाड़ की शिकायतों पर काम कर रही वीमेन पावर लाइन बहुत जल्द महिलाओं की ऐसी तमाम व्यक्तिगत, सामाजिक और मानसिक समस्याओं का समाधान भी तलाशेगी।

इसके लिए वीमेन पावर लाइन अलग-अलग क्षेत्र की विशेषज्ञ काउंसलर से संपर्क करने जा रही है। ये काउंसलर किसी भी प्रकार की समस्याग्रस्त महिला की काउंसलिंग करेंगी।
विज्ञापन


डीआईजी नवनीत सिकेरा ने बताया कि वीमेन पावर लाइन 1090 को बहुउपयोगी बनाया जा रहा है। इसकी शुरुआत छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज करने से हुई थी।

लेकिन बीते एक वर्ष के अंतराल में महिलाओं ने छेड़छाड़ के अलावा भी कई तरह की समस्याएं बताईं। डीआईजी ने कहा कि कई बार लड़कियां या महिलाएं ऑफिस से निकलती हैं।

रात के समय सन्नाटे में अकेले जाते समय उन्हें घबराहट होने लगती है। ऐसे में पावर लाइन का नंबर 1090 डायल कर सकती हैं। इस दौरान अगर कोई बदमाश छेड़छाड़ करता है तो आसानी से मदद भी की जा सकेगी।

अक्सर महिलाएं घर पर अकेली होती हैं या तनाव का शिकार होती हैं तो भी 1090 डायल कर सकती हैं। डीआईजी ने बताया कि परिवार, समाज और रिश्तों में अक्सर ऐसा होता है कि महिलाओं को खामोश रहना पड़ता है।

वे चाहकर भी न कुछ बोल पाती हैं न विरोध कर पाती हैं। मन ही मन घुटने के चलते डिप्रेशन का शिकार हो जाती हैं। ऐसी महिलाएं 1090 डायल कर अपनी समस्या बता सकती हैं।

डीआईजी ने बताया कि इन महिलाओं की काउंसलिंग के लिए वीमेन पावर लाइन से कुछ काउंसलरों को जोड़ने की योजना है। काउंसलर कॉल कांफ्रेंसिंग के जरिए महिलाओं को समझाएंगी।
विज्ञापन


1090 की कर्मचारी महिलाओं की समस्या समझकर उससे संबंधित काउंसलर का फोन मिलाएंगी। इसके बाद उक्त महिला और काउंसलर की लाइन कनेक्ट कर दी जाएगी। काउंसलर को पावर लाइन की तरफ से भुगतान भी किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें