फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरामदे से उठा ले गए, खेत में किया गैंगरेप

Tue, 07 Oct 2014 10:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सलोन कोतवाली क्षेत्र में तीन युवकों ने असलहे के बल पर गांव की ही एक युवती को अगवा कर लिया। इसके बाद खेत में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया।
विज्ञापन


घटना को अंजाम देने के बाद दबंगों ने शिकायत करने पर जाने से मारने की धमकी भी दी। किसी तरह हिम्मत जुटाकर वह कोतवाली पहुंची तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने की बजाए उसे भगा दिया।

सलोन के एक गांव की रहने वाली युवती शनिवार रात घर के बरामदे में सो रही थी। उसके मुताबिक रात को गांव के ही तीन युवक उसे बरामदे से उठा ले गए।

इसके बाद खेत में ले जाकर असलहे के बल पर तीनों ने गैंगरेप किया। बलात्कार के बाद पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी और मौके से भाग निकले।

पीड़िता का कहना है कि युवकों के जाने के बाद वह किसी तरह घर पहुंची और परिवारीजनों को आपबीती बताई। इसके बाद घर वाले रविवार को कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन

दरोगा ने भी धमकाया, नहीं लिखी रिपोर्ट

पीड़िता के पिता का आरोप है कि पुलिस ने एफआईआर लिखने और मेडिकल कराने की बजाय उसे भगा दिया।

पीड़िता का कहना है कि सलोन पुलिस तहरीर बदलने का दबाव बना रही है। उसने आरोप लगाया कि एक दरोगा ने यह कहकर कोतवाली से लौटा दिया कि पहले तहरीर बदलकर लाओ। तहरीर में से रेप की बात हटा दो।

सलोन के सीओ रामअर्ज कहते हैं कि मामले की जानकारी नहीं है। यदि घटना हुई है तो पुलिस को मुकदमा दर्ज कर जांच करनी चाहिए थी। मैं मामले की जांच करवाऊंगा। तहरीर पर मुकदमा दर्ज होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें