प्रवर्तन निदेशालय ने बेनामी संपत्ति के मामले में पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति से दोबारा पूछताछ शुरू कर दी है। प्रवर्तन निदेशालय को हाईकोर्ट से 22 फरवरी तक की गायत्री की रिमांड मिली है। गायत्री पहले से लखनऊ जेल में दुष्कर्म के एक मामले में बंद हैं।
सूत्रों का कहना है कि गायत्री को इससे पहले आठ दिनों की रिमांड मिली थी। इस दौरान अधिकतर मामलों में गायत्री प्रवर्तन निदेशालय के जांच अधिकारि0यों को किसी भी तरह की जानकारी होने से मना करता रहा। पूर्व में गायत्री को उसके सीए से भी आमना-सामना कराया जा चुका है।
माना जा रहा है कि बेनामी संपत्ति के मामले में कुछ और लोगों से प्रवर्तन निदेशालय आमने सामने बैठाकर पूछताछ करेगा। प्रवर्तन निदेशालय खनन मामले में भी गायत्री से पूछताछ कर चुका है।