फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: दोस्त के साथ शराब पीने गए युवक को विवाद के दौरान मारी गोली, मौत

Sun, 21 Feb 2021 10:17 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
हादसे के बाद मृतक युवक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लखनऊ के काकोरी में नरौना गांव के पास शराब के ठेके के नजदीक अज्ञात बदमाशों ने शराब पीने आये युवक को गोली मार दी। गोली चलने से भगदड़ मच गई। घटना की जानकारी के करीब आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर भेजा। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


दरअसल, काकोरी-मोहान रोड लिंक मार्ग पर स्थित नरौना गांव के पास  शराब ठेके पर शनिवार शाम को करीब 9 बजे मौनंदा गांव निवासी अजीत राजपूत (24) बाइक से अपने एक साथी अनुराग राजपूत के साथ शराब पीने आया था। इसी दौरान ठेके के पास कुछ अन्य लोगों से विवाद होने लगा।

विवाद के दौरान किसी अज्ञात बदमाश ने अजीत राजपूत को गोली मार दी। गोली अजीत के बाएं तरफ सीने में लगी जिससे वह घायल होकर वहीं पर गिर गया। फायरिंग होने से भगदड़ मच गई।
विज्ञापन


घटना की जानकारी, अजीत के रिश्तेदार चौधरी खेड़ा गांव निवासी अटल ने पुलिस को दी। मौके पर करीब आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भेजा। जहाँ डॉक्टरों ने उसे को मृत घोषित कर दिया। मृतक के रिश्तेदार अटल ने बताया कि मृतक निजी कंपनी में काम करता था और अभी अविवाहित था। अटल ने यह भी बताया कि गोली शराब ठेके के मालिक रवि जायसवाल के रिश्तेदार ने चलाई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें