फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियतः पिता को पेड़ से बांधा, बेटी से किया गैंगरेप!

Mon, 29 Dec 2014 12:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
आदमपुर थाना क्षेत्र में वहशियों ने तमंचे के बल पर पिता को पेड़ से बांधकर उसकी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की, तो पीड़िता ने एसपी के यहां इंसाफ की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


यह दुस्साहसिक वारदात आदमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के जंगल में 26 दिसंबर की शाम को हुई। युवती अपने पिता के साथ खेत पर गन्ना छील रही थी। आरोप है कि गांव के ही कुछ लोग खेत पर पहुंचे और तमंचा दिखाकर युवती को जबरन खींचने लगे।

पिता ने विरोध किया तो उसकी पिटाई की और पापुलर के पेड़ से बांध दिया। शोर मचाने पर युवती के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और पिता के सामने ही वहशियों ने बारी-बारी से बेटी की आबरू तार-तार कर दी। पिता के शोर मचाने पर आस-पास खेतों पर काम कर रहे ग्रामीण जब तक मौके पर पहुंच पाते आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया फर्जी

पीड़ित बेटी को लेकर थाने गया, लेकिन पुलिस ने मामला फर्जी बताते हुए उसे थाने से टरका दिया। शनिवार को पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर इंसाफ की गुहार लगाई और जांच कर दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की।

वहीं आदमपुर के थानाध्यक्ष ब्रजमोहन गिरी ने बताया कि इस संबंध कोई तहरीर उनके पास नहीं आई है। यदि ऐसा कुछ हुआ है तो जांच की जाएगी।

इस क्षेत्र के अपर पुलिस अधीक्षक विजय गौतम कहते हैं कि इस प्रकार की थाने में कोई सूचना नहीं दी गई है। यदि ऐसा कोई प्रार्थना पत्र आज दिया गया है, तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

ये उदाहरण है कि यूपी की पुलिस किस तरह से बड़े-बड़े मामलों में भी अपनी आंखे मूंदे हुए है। एक अस‌हाय पिता जिसकी बेटी की  इज्‍जत उसी की आंखों के सामने लूट ली गई हो उसकी शिकायत को भी पुलिस नजरअंदाज कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें