फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा: दलित बालिका से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज

Thu, 31 Mar 2022 10:47 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा

सार

दलित बालिका से दुष्कर्म का आरोपी गोंडा में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार हो गया है। मामले में पाक्सो व एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोंडा शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। मामले में कोतवाली नगर में दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट व एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


कोतवाली नगर क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली मानसिक रूप से बीमार नाबालिग लड़की को 10 फरवरी को राजा नाम का एक युवक अपने साथियों संग एक निर्माणाधीन मकान में पकड़ ले गया और सभी ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मानसिक रूप से बीमार होने के कारण वह दुष्कर्म के बारे में किसी से बता नहीं सकी। 29 मार्च को नाबालिग लड़की महिला अस्पताल में बैठी रो रही थी। लोगों ने उसे रोते देखा तो रोने का कारण पूछा।

उसने बताया कि राजा और उसके साथियों ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस लड़की को थाने ले आई। मामले में सामूहिक दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर पुलिस ने पीड़ित लड़की को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि गुरुवार की सुबह उतरौला रोड सोनी गुमटी से रेलवे स्टेशन रोड पर एसओजी व कोतवाली नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान आरोपी राजा को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है।

एसपी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में अभियुक्त राजा पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। एसपी ने बताया कि पुलिस टीम को 25000 का ईनाम दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें