आचार संहिता के बीच 11.30 लाख रुपये लेकर जा रहे खनन कारोबारी को राजधानी की गाजीपुर पुलिस ने मंगलवार की सुबह पॉलीटेक्निक चौराहे पर पकड़ा। दस्तावेज मांगने पर कारोबारी ने कुछ बिल दिखाए। मौके पर पहुंची आयकर विभाग की टीम को दस्तावेज सही नहीं मिलने पर रकम को थाने के मालखाने में जमा कर दिया गया है। साथ ही जांच शुरू कर दी गई है।
पॉलीटेक्निक चौकी प्रभारी फिरोज आलम सिद्दीकी अपनी टीम के साथ चौराहे पर मंगलवार सुबह वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच सुबह 11 बजे के करीब अयोध्या की तरफ से लेखराज की तरफ जाती हुई एक एसयूवी दिखी। पुलिस ने एसयूवी को भी चेक किया।
चेकिंग के दौरान एसयूवी में रखे एक बैग में 11.30 लाख रुपये पुलिस के मुताबिक, यह रकम अंसल गोल्फ सिटी में रहने वाले खनन कारोबारी राघवेंद्र दुबे लेकर जा रहे थे। रकम के बारे में वे सही जानकारी नहीं दे सके। खनन कारोबारी के मुताबिक, यह रकम पीजीआई के अंसल गोल्फ सिटी से लेकर लालबाग स्थित बंधन बैंक में जमा कराने केलिए ले जा रहे थे।