फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटेक छात्र चला रहा था लुटेरों का गैंग, चार गिरफ्तार

Sat, 04 Jan 2014 08:40 AM IST
अनिल त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बीटेक का छात्र शहर में अपने साथियों के साथ लुटेरों का गैंग चला रहा था। पीजीआई पुलिस ने वृंदावन कॉलोनी के मोड़ से बृहस्पतिवार रात गैंग के मास्टरमाइंड बीटेक छात्र समेत चार को दबोच लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के निशानदेही पर फर्जी नंबर की एसेंट कार समेत लूटे गए दस मोबाइल फोन, तमंचा, कारतूस, चाकू व चोरी की दो बाइक बरामद किया है।

आरोपियों ने आशियाना, अर्जुनगंज व उतरेठिया में लूट व चोरी की कई वारदातें कुबूली हैं। सीओ कैंट बबिता सिंह के मुताबिक, सर्किल में लूट व चोरी की बढ़ती वारदातों पर रोक के लिए एक टीम निगरानी में लगाई गई थी।

बृहस्पतिवार रात मुखबिर ने टीम को सूचना दी कि कुछ लोग बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में वृंदावन कॉलोनी के मोड़ पर मौजूद हैं।

सूचना पर उपनिरीक्षक संजीव यादव, राय साहब द्विवेदी व अजय त्रिपाठी की टीम ने घेरेबंदी कर एसेंट कार सवार चार को दबोच लिया।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की दो बाइक समेत लूटे गए दस मोबाइल फोन, तमंचा, कारतूस व चाकू बरामद किया है। पूछताछ में आरोपियों ने कुबूला कि कार में फर्जी नंबर प्लेट लगा है।
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान सरोजनीनगर के श्रवणनगर निवासी दीपचंद यादव, कौशल यादव, ठाकुरगंज के पक्का बाड़ा निवासी राकेश सिकरवार व बंथरा निवासी अरुण यादव के रूप में हुई।

गैंग का मास्टरमाइंड अरुण कुमार सरोजनी नगर के हीरालाल इंस्टीट्यूट से बीटेक कर रहा है।

पकड़े गए आरोपियों ने बीते 26 नवंबर को अर्जुनगंज में लिफ्ट के बहाने भानु प्रताप सिंह से बीस हजार रुपये नगदी व मोबाइल लूटने, 25 अक्टूबर को आशियाना के मधुवन होटल के रसोइया बबलू से 350 रुपये व मोबाइल फोन लूटने एवं उतरेठिया में एक युवक से मोबाइल लूटने समेत अन्य कई वारदात कुबूली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें