फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक बोट घोटाला: जेल में बंद आरोपी के ऊपर भी घोषित कर दिया पांच लाख का इनाम

Mon, 07 Mar 2022 03:54 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

बाइक बोट घोटाले में वांछित को यूपी एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद भी शासन ने उस पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया। इसे निरस्त कराने के लिए शासन को पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाइक बोट घोटाले में तीन दिन पहले जिन चार वांछितों पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है, उसमें से एक आरोपी बीते 38 दिनों से जेल में है। यानी जो व्यक्ति जेल के अंदर है उस पर भी शासन ने पांच लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 3 मार्च को शासन ने बाइक बोट घोटाले में वांछित चार आरोपियों दीप्ति बहल, लोकेंद्र सिंह, भूदेव और विजेंद्र सिंह हुड्डा पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। यह इनाम अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी की ओर से घोषित किया गया था।

इसमें बुलंदशहर के रहने वाले लोकेंद्र सिंह को यूपी एसटीएफ ने 27 जनवरी को ही मथुरा से गिरफ्तार किया था। हालांकि शासन के अधिकारियों का कहना है कि डीजी आर्थिक अपराध अनुसंधान की ओर से 24 जनवरी को भेजे गए पत्र के आधार पर आरोपियों पर इनाम 50 हजार रुपये से बढ़ाकर पांच लाख रुपये किया गया है।
विज्ञापन


एसटीएफ ने लोकेंद्र की गिरफ्तारी 27 जनवरी को की थी, लेकिन इसकी सूचना आर्थिक अनुसंधान के अधिकारियों द्वारा शासन को नहीं दी गई। जिसकी वजह से गिरफ्तारी के बाद भी लोकेंद्र पर इनाम घोषित कर दिया गया।

आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा के डीजी राज कुमार विश्वकर्मा का कहना है कि बाइक बोट घोटाले के चार आरोपियों पर पूर्व से घोषित 50 हजार रुपये के इनाम को बढ़ाकर पांच लाख रुपये किए जाने का प्रस्ताव शासन को 24 जनवरी को भेजा गया था। एसटीएफ की नोएडा यूनिट ने 27 जनवरी को लोकेंद्र को गिरफ्तार कर लिया था। अब लोकेंद्र पर बढ़ाए गए इनाम को निरस्त कराए जाने के संबंध में शासन को पत्र भेजा जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें