फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में वारदात: रिटौली में रंजिश में शराब ठेेकेदार की गोली मारकर हत्या, बस लेकर आ रहा था रोहतक

Mon, 07 Mar 2022 09:44 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)

सार

बाइक सवार तीन युवकों ने वारदात को अंजाम दिया। मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है। वहीं मृतक के परिजन बोले कि उनका रंजिश से कोई लेना-देना नहीं है, फिर हंसराज की हत्या क्यों की।
विज्ञापन
रोहतक में हत्या। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक जिले के रिटौली गांव में खूनी रंजिश नहीं थम रही है। पांच दिन पहले जहां दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, वहीं सोमवार सुबह शराब ठेकेदार हंसराज उर्फ हंसे की तीन बाइक सवार युवकों ने गोली मार हत्या कर दी। हंसराज सहकारी समिति की अपनी बस लेकर गांव से रोहतक आ रहा था। पुलिस ने ईनामी हिमांशु उर्फ भाऊ सहित तीन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन

 

पुलिस के मुुुताबिक रिटौली गांव निवासी जयसिंह ने दी शिकायत में बताया कि वे दो भाई थे। बड़ा भाई हंसराज उर्फ हंसे था, जो झज्जर के दुबलधन माजरा से रोहतक के बीच अपनी सहकारी समिति की बस चलाता था।

साथ ही लंबे समय से शराब ठेकेदार के तौर पर भी काम करता था। सोमवार सुबह बस लेकर करीब साढ़े 6 बजे गांव से चला। डीघल मोड़ पर बस खड़ी करके सवारी बैठा रहा था। तभी बाइक पर सवार होकर तीन युवक आए और बस के अंदर चढ़कर हंसराज को गोली मार दी।

विज्ञापन


विज्ञापन

पीजीआई में परिजनों से बातचीत करती पुलिस।
एक गोली छाती, दूसरी हाथ व तीसरी पीठ में लगी। वारदात अंजाम देकर गोच्छी गांव की तरफ फरार हो गए। सूचना पाकर वह परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा और घायल हंसराज को पीजीआई के ट्रामा सेंटर में दाखिल करवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि उसके भाई की हत्या हिमांशु उर्फ भाऊ, जोगेंद्र, बिजेंद्र व जयसिंह (बोड़ा) व उसके परिजनों ने की है। उसे व उसके परिवार को भी जानमाल का खतरा है।

 

मेरा भाई का नहीं रंजिश से कोई लेना-देना, फिर क्यों की गई हत्या

पीजीआई पहुंचे मृतक के भाई ने बताया कि गांव में जो रंजिश चल रही है, उससे उसके भाई का कोई लेना-देना नहीं था। इसके बावजूद क्यों उसके भाई की हत्या की गई। उसका भाई तो बेहद मिलनसार व्यक्ति था। हर समय सहायता करने के लिए तैयार रहता था।

 

पांच दिन पहले गांव में हुई थी दो की हत्या

रिटौली गांव में लंबे समय से खूनी रंजिश चल रही है। पांच दिन पहले बुधवार की शाम बैंक मित्र के कार्यालय में गांव के 22 वर्षीय युवक रोहित की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जब हमलावरों को बैंक मित्र के पिता राजेंद्र ने रोकने का प्रयास किया तो उसकी भी हत्या कर दी गई। वारदात को उसी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है।

 

रिटौली में पुरानी रंजिश चल रही है। रंजिश के चलते ही शराब ठेकेदार एवं बस मालिक हंसराज की हत्या की बात सामने आई है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैंं। -इंस्पेक्टर शमशेर सिंह, थाना प्रभारी शिवाजी कालोनी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें