नरेंद्र को खून से लथपथ देखकर विनोद कुमारी ने चीखना शुरू कर दिया। उसकी चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग जुट गये। वहीं, बेटा सिद्घार्थ भी ऊपरी मंजिल से नीचे भागता हुआ पहुंचा। आनन-फानन में घायल नरेंद्र को परिजन निजी संसाधन से सुशांत गोल्फ सिटी स्थित मेदांता अस्पताल लेकर गये। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं पड़ोसियों ने तत्काल पुलिस को वारदात के बारे में सूचना दी। सर्राफा कारोबारी को गोली मारे जाने की सूचना मिलते ही मौके पर डीसीपी मध्य ख्याति गर्ग, एडीसीपी मध्य चिरंजीव नाथ सिन्हा और एसीपी कृष्णानगर स्वतंत्र कुमार सिंह सहित कई पुलिस अधिकारी पहुंच गये।
फुटेज में मिली बदमाशों की तस्वीर
एडीसीपी मध्य चिरंजीव नाथ सिन्हा के मुताबिक वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने पड़ताल शुरू किया। इस दौरान आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गये। जिसमें बदमाशों की कुछ तस्वीरें मिली है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के डीवीआर को कब्जे में ले लिया है। फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
एडीसीपी के मुताबिक आसपास के इलाके में नाकाबंदी कर दी गई है। वाहनों की चेकिंग की जा रही है। ताकि आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाए। वहीं वारदात स्थल के कुछ दूरी पर बदमाशों का हेल्मेट मिला है। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मौके पर फोरेंसिक और डाग स्क्वायड की टीम भी बुलाई गई। डागस्वायड की टीम वारदात स्थल से 300 मीटर बंगला बाजार की तरफ जाकर वापस आ गया।