एसपी विपिन मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों के मध्य रास्ते के विवाद में दूसरे पक्ष ने आज प्रथम पक्ष पर फायरिंग कर दी, जिसमें प्रथम पक्ष के 7 लोगों को चोटें आई हैं। सभी घायलों का जिला अस्तपताल में इलाज चल रहा है। हमलावरों को हिरासत में लिया गया है।
घटना में प्रयुक्त एक लाइसेंसी .315 बोर रायफल, एक अवैध 315 बोर रायफल,10 खोखा व 2 जिन्दा कारतूस 315 बोर एवं 8 खोखा व 6 जिन्दा कारतूस .32 बोर बरामद की गई है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज किया जाएगा।