फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार का बसपा के पूर्व मंत्री के घर धावा, फायरिंग!

Thu, 19 Mar 2015 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बसपाराज में मंत्री रहे बादशाह सिंह के गोमतीनगर विस्तार  स्थित घर पर बुधवार रात कानपुर निवासी ठेकेदार प्रवीण सिंह ने धावा बोल फायरिंग की। उनके भतीजे ऋतुराज सिंह से मारपीट की। पुलिस ने घेराबंदी करके प्रवीण सिंह को दो पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने ऋतुराज सिंह को भी तीन साथियों समेत हिरासत में लिया है। दोनों पक्षों में महोबा में सवा करोड़ के ठेके को लेकर लेनदेन का विवाद बताया जा रहा है।

एसओ गोमतीनगर सैयद मोहम्मद अब्बास ने बताया कि प्रवीण सिंह रात 10:30 बजे बादशाह सिंह के घर जा धमका। कुक नीरज सिंह का कहना है कि प्रवीण दीवार कूदकर घर में घुसा और उसकी कनपटी पर पिस्टल लगाकर ऋतुराज के बारे में पूछा। इस बीच घर लौटे ऋतुराज ने चीखपुकार सुनी।

वे वाहन चालक पुष्पेंद्र को साथ लेकर दौड़े। पिस्टल लहरा रहे प्रवीण ने ऋतुराज पर भी हमला कर दिया और हिसाब चुकता न करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन

हिसाब के बहाने घर पर बुलाया, खुद की फायरिंग

घर में मौजूद लोगों की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी करके प्रवीण को पकड़ा। उसके कब्जे से एक लाइसेंसी और एक अवैध पिस्टल बरामद हुई। वहीं कार में तलवार मिली।

ठेकेदार बोला-हिसाब के बहाने घर पर बुलाया, खुद की फायरिंग प्रवीण ने ऋतुराज व उसके साथियों पर हिसाब के बहाने घर पर बुलाकर खुद फायरिंग करने का आरोप लगाया। प्रवीण की कार पर गोलियों के निशान नजर आने पर पुलिस ने ऋतुराज व उसके तीन साथियों को भी हिरासत में ले लिया।

लैकफेड का आरोपी रहा है प्रवीण
सीओ गोमतीनगर सत्यसेन यादव ने बताया कि महोबा में चरखारी से महुआ रोड पर गिट्टी डलवाने के सवा करोड़ के काम को लेकर प्रवीण व ऋतुराज में लेनदेन का विवाद है।

लैकफेड घोटाले के आरोपी रहे प्रवीण ने ऋतुराज पर रकम हड़पने का आरोप लगाया, जबकि ऋतुराज उस पर आरोप लगा रहा है। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें