फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने देखा प्रेमी संग बिस्तर पर बेटी को, फिर?

Tue, 21 Apr 2015 04:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
घाटमपुर के बरईगढ़ गांव में सोमवार रात करीब 11 बजे एक शख्स ने गैर बिरादरी के युवक से प्यार करने पर बेटी का धारदार हथियार से गला रेत डाला। उसके प्रेमी पर भी जानलेवा हमला किया।
विज्ञापन


प्रेमी युगल के शोर मचाने पर पिता भाग निकला। युवती की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, प्रेमी उर्सला में जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहा है। उसकी गर्दन और चेहरे पर कई वार हैं। डाक्टरों के मुताबिक उसकी हालत गंभीर है।

वारदात की सूचना पाकर एसएसपी शलभ माथुर मौके पर पहुंचे और तहकीकात की। एसएसपी का कहना है कि मामला ऑनर किलिंग का है। युवती के पिता ने वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

मौसी के घर में इस हाल में मिली बेटी

गोपाल नगर नौबस्ता निवासी सुरेश चंद्र गौतम की बेटी पूजा (18) पांच दिन पहले अपनी मौसी दया देवी के घर बरईगढ़ घाटमपुर गई थी। तब से वह वहीं पर रह रही थी।

इसका पता चलने पर गोपाल नगर में रहने वाला उसका प्रेमी सुमित तिवारी भी पूजा की मौसी के घर आने-जाने लगा। पूजा के घर वालों की इसकी भनक लग गई। सोमवार रात में सुमित अपनी प्रेमिका के पास पहुंचा।

मकान के पीछे बने कमरे में दोनों लेटे थे। जबकि पूजा की मौसेरी बहनें घर के आगे की हिस्से में सो रही थी। इसी दौरान पूजा का पिता वहां पहुंचा। बेटी और उसके प्रेमी पर सोते समय धारदार हथियार से प्रहार कर दिया।
विज्ञापन

धारदार हथियार से प्रेमी पर किए ताबड़तोड वार

पूजा के शोर मचाने पर उसका गला रेत दिया। इसके बाद सुमित पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार किए। जब तक गांव के लोग कुछ समझ पाते सुरेश मौके से भाग निकला।

घटना की सूचना पाकर एसएसपी, एसपी ट्रैफिक और चार थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा। फोरेंसिक टीम ने भी जांच की। एसएसपी का कहना है कि वारदात के समय पूजा की मौसी अपने मायके में थीं। एसएसपी के मुताबिक अभी तक की जांच में पता चला है कि सुरेश ने अकेले ही वारदात को अंजाम दिया है। सुरेश कमानी का काम करता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें