सपा की दोनों महिला नेताओं ने अश्लील वीडियो के संबंध में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से रविवार को मिलने का प्रयास किया। एक बैठक के चलते यह मुलाकात नहीं हो सकी। वहीं पीड़िताओं ने समाजवादी पार्टी के अन्य जिम्मेदार पदाधिकारियों से मामले की शिकायत की है। दोनों ने बदायूं के सांसद धर्मेन्द्र यादव से मुलाकात कर अश्लील वीडियो वायरल कर बदनाम करने की शिकायत की है।
दोनों महिला नेताओं ने बताया कि अश्लील वीडियो व तस्वीर कुछ दिन पहले वायरल हुई। इसके बाद से उनके मोबाइल पर अश्लील कॉल और मैसेज आने शुरू हो गये। इसकी जानकारी पार्टी के कुछ पदाधिकारियों को दी। उन्होंने मुकदमा दर्ज कराने की सलाह दी। दोनों महिला नेताओं ने बताया कि अब तक उनके मोबाइल पर करीब एक हजार से अधिक अश्लील मैसेज आ चुके हैं। जिसमें कुछ का स्क्रीन शॉट्स पुलिस को उपलब्ध भी कराया है। वहीं साइबर सेल के नोडल अधिकारी व क्षेत्राधिकारी हजरतगंज अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फोटो और वीडियो वायरल करने वाले की आईपी एड्रेस पता लगाया जा रहा है। जल्द इस मामले का खुलासा हो जाएगा।