सीतापुर शहर कोतवाली इलाके में एक विवाहिता को उसके ससुराल वालों ने बंधक बना कर मारपीट की और चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया। आरोप है कि उसके साथ छेड़खानी भी की गई। घटना को लेकर महिला ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शहर कोतवाली की रहने वाली एक विवाहिता का कहना है कि उसके ससुर, जेठ आदि ने उसको जान से मारने के मकसद से एकराय होकर कमरे में बंद कर लिया और गाली गलौच करते हुए बुरी तरह पिटाई कर दी। चाकू मार कर उसे जख्मी कर दिया।
आरोप है कि उसके साथ गलत काम करने का प्रयास किया है। हमले में जख्मी विवाहिता को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना को लेकर पीड़िता ने अजय, उसकी पत्नी मीना, बेटे अंकित व अभिषेक के खिलाफ तहरीर दी है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर टीपी सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।