फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेराह मनचलों ने गंदे इशारे कर लड़कियों को बेंच पर पटका

Mon, 04 May 2015 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
हजरतगंज की सैर पर निकलीं दो छात्राओं के संग रविवार शाम बाइक सवार शोहदों ने छेड़खानी की। विरोध करने पर हाथ पकड़कर बेंच पर पटक दिया। पीड़ित लड़कियों की चीख सुनकर आसपास खड़े लोग मदद को दौड़े तो शोहदे भाग निकले।
विज्ञापन


देर रात तक पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। हसनगंज इलाके की बीए तृतीय वर्ष की छात्रा अपनी सहेली के साथ रविवार की शाम सवा पांच बजे हजरतगंज गई थी।

दोनों छात्राओं ने आइसक्रीम खरीदी और जनपथ के सामने टहलने लगीं। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उनको देखकर भद्दे इशारे और अश्लील टिप्पणी करने लगे।
Trending Videos
विज्ञापन

लड़कियों के बगल में बैठकर पकड़ लिया हाथ

छात्राएं उन्हें नजरअंदाज कर फुटपाथ पर लगी बेंच पर जाकर बैठ गईं। यहां भी दोनों शोहदे पहुंच गए और उनके बगल में बैठ गए। छात्राएं जाने लगीं तो शोहदों ने उनका हाथ पकड़ लिया। विरोध पर शोहदों ने एक छात्रा को बेंच पर पटक दिया।

शोर सुनकर आसपास खड़े लोग मदद के ‌लिए आगे बढ़े तो शोहदों ने उनसे आपस का मामला बता दिया। इसके बाद मौका देखकर भाग निकले। उनके जाने के बाद छात्राओं ने लोगों को आपबीती सुनाई।

फिर वह रिपोर्ट दर्ज कराने के लिये हजरतगंज थाने चली गई। देर रात तक इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। इंस्पेक्टर हजरतगंज विजयमल यादव ने इस तरह की किसी घटना की जानकारी से इन्कार किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें