फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

54 साल के कर्नल ने मानसिक रोगी से किया रेप, गिरफ्तार

Mon, 04 May 2015 09:11 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एक 54 साल के कर्नल पर 23 वर्षीय मानसिक रोगी से रेप करने का सनसनीखेज आरोप लगा है। सेना के इस अधेड़ अफसर मानसिक विकलांग को उस वक्त अपनी हवस का शिकार बना लिया जब पीड़िता उसके बंगले के पास घूम रही थी।
विज्ञापन


मामला महराष्ट्र के नासिक का है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता की बहन की ओर से पुलिस में शिकायत देने पर आरोपी अफसर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता की बहन ने शिकायत में पीड़िता के साथ बलात्कार होने की बात कही है।

मामले पर पुलिस का कहना है कि उन्होंने आरोपी अफसर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया गया और मेडिकल रिपोर्ट आने का इंतजार है। वहीं मामले पर नासिक सिविल हॉस्पिटल के डॉ. ने कहा है कि पीड़िता के साथ रेप होने की पुष्टि हुई है लेकिन अभी अंतिम रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्मी कैंप से बाहर रहते हैं आरोपी कर्नल

पुलिस ने बताया कि आरोपी कर्नल स्कूल ऑफ ऑर्टिलरी और ऑर्टिलरी सेंटर में तैनात हैं। कैंप के ज्यादातर अफसर सरकारी आवास में ही रहते हैं लेकिन आरोपी सिविल एरिया में रहते हैं।

पीड़िता का रेप कर्नल ने किया है या किसी और ने इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई। पुलिस के अनुसार इस मामले को कई दृष्टिकोणों से देखा जा रहा है क्योंकि कुछ दिन पहले पीड़िता के परिवार वालों और आरोपी अफसर के बीच पार्किंग को लेकर झगड़ा हुआ था।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता के परिजनों को अफसर पर संदेह है कि क्योंकि पीड़िता गायब होने के कुछ घंटों बाद उसके बंगला के पास ही देगी गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें