फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुस्साहसः शोहदे ने किशोरी को सरेराह छेड़ा मांग में भरा सिंदूर

Mon, 27 Mar 2017 01:05 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
 एक तरफ लखनऊ में बेटियों को सुरक्षित माहौल देने के लिए सरकार ने एंटी रोमियो अभियान छेड़ रखा है, वहीं दूसरी तरफ बेखौफ शोहदे दुस्साहस से बाज नहीं आ रहे। हसनगंज इलाके में एक शोहदे की ऐसी ही करतूत सामने आई है।
विज्ञापन


चौका-बर्तन करके घर का खर्च चलाने वाली महिला की नाबालिग भतीजी से एक दबंग युवक कई दिनों से छेड़खानी कर रहा था। हरकतें बर्दाश्त से बाहर होने पर हिम्मत जुटाकर विरोध जताया तो वह किशोरी के घर जा धमका।

परिवारीजनों से गाली-गलौज के साथ बेटी को उठा ले जाने की धमकी दी और अगले दिन घर से निकली किशोरी को रास्ते में रोककर मांग में सिंदूर भरा और अश्लील हरकतें कीं। घर लौटी किशोरी ने पुलिस कंट्रोल रूम कॉल की तो शोहदे ने बनारस के सांसद के नाम से फोन करके धमकाया। गरीब महिला ने हिम्मत जुटाकर हसनगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, गरीब महिला की नाबालिग भतीजी को बाबूगंज डेला हाउस निवासी आकाश उर्फ हिमांशु तिवारी काफी समय से तंग कर रहा था। आरोप है कि घर के आसपास चक्कर काटता और किशोरी के निकलने पर उससे छेड़खानी करता था। किशोरी काफी समय तक हरकतों को नजरअंदाज करती रही। 
विज्ञापन

क‌िशोरी पर बना रहा था शादी का दबाव

इससे आकाश का हौसला बढ़ा और किशोरी से इश्क का इजहार करने के साथ शादी का दबाव बनाने लगा। धमकी दी कि शादी न करने पर उसे किसी लायक नहीं रखेगा या अपनी जान देकर उसे और पूरे परिवार को फंसा देगा। घबराई किशोरी ने परिवारीजनों को जानकारी दी।

चौकाबर्तन करने वाली महिला ने आकाश को समझाने की कोशिश की तो उसने घर जाकर गाली-गलौज के साथ किशोरी का हाथ पकड़कर उठा ले जाने की कोशिश की। चीखपुकार पर आसपास के लोगों को आते देख धमकी देते हुए चला गया।

महिला का कहना है कि उसकी भतीजी बृहस्पतिवार को मंदिर जाने के लिए घर से निकली। आकाश ने रास्ते में रोककर उसकी मांग में सिंदूर भरा और अश्लील हरकतें करने लगा। राहगीरों की मदद से खुद को शोहदे के चंगुल से छुड़ाकर किशोरी रोते हुए घर पहुंची। महिला ने पुलिस कंट्रोल रूम फोन किया। इस बीच आकाश भाग चुका था।

महिला का कहना है कि देरशाम उसके मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को बनारस का सांसद अभिषेक तिवारी बताकर उसे धमकाया। भतीजी को आकाश के साथ भेजने की हिदायत दी। महिला ने हिम्मत जुटाकर शुक्रवार को हसनगंज थाने में तहरीर दी। इस पर केस दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू की गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें