फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक बोला, बेटा कल तक निपटा लेंगे...

Wed, 21 Jan 2015 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
इंजीनियर शिखर की हत्या के मामले में नामजद किए गए बसपा विधायक के घर गए मृतक के भाई व दोस्तों को विधायक तो नहीं मिले। विधायक के पुत्र ने फोन से बात की तो विधायक ने पूछा कि बहराइच वाले आए हैं, क्या! कहा, बेटा परेशान न हो कल तक सब निपट जाएगा। इतना कहकर फोन काट दिया। यह बातें मृतक के भाई ने ही पुलिस को बताई है।
विज्ञापन


विधायक व उसकी पत्नी ने मृतक को कई बार फोन भी किया। उसके पास मिले तीनों मोबाइल फोन की कॉल डिटेल पुलिस द्वारा निकाली जा रही है। वहीं मंगलवार शाम पहुंचे डीआईजी फैजाबाद रेंज ने भी घटनास्थल का जायजा लेकर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

मृतक इंजीनियर शिखर श्रीवास्तव के भाई शिवम की माने तो जब वह अपने दोस्तों के साथ सोमवार देर रात भाई का पता लगाने के लिए बसपा विधायक डॉ. विजय कुमार के लखनऊ निशातगंज स्थित आवास पर पहुंचा। वहां मिले नौकर ने उन सबको बताया कि विधायक जी व मैडम गोरखपुर गए हुए हैं।
विज्ञापन

विधायक ने कहा बहराइच वाले आए हैं क्या?

इस बीच इन लोगों ने विधायक व उनकी पत्नी के मोबाइल पर फोन किया पर वह स्विच ऑफ मिले। इसके बाद घर में मौजूद विधायक का पुत्र बाहर निकला तो इन लोगों ने उसके मोबाइल फोन से विधायक के गनर को फोन किया। गनर ने फोन उठाया और विधायक डॉ. विजय कुमार को दे दिया।

जिसके बाद विधायक ने अपने पुत्र से पूछा कि बेटा बहराइच वाले आए है क्या, तुम परेशान न हो कल तक सब मामला निपट जाएगा और इसके बाद ही फोन काट दिया। इसके बाद मृतक के परिवारीजन काफी देर तक विधायक के आवास के पास ही भटकते रहे। वहां पर कोई जानकारी न मिलने के बाद ही यह सब लोग महानगर थाने गए थे।

कुछ लोगों ने बताया कि विधायक की पत्नी मृदुला आंनद जब बहराइच जिले में जिला विद्यालय निरीक्षक के पद पर तैनात हुई थी। उसी समय शिखर श्रीवास्तव उनसे मिला था और फिर दोनों के बीच काफी अच्छे संबंध हो गए थे। इसी के बाद ही नौकरी के लिए उसने विधायक को उनकी पत्नी के माध्यम से रुपये दिए थे। मामले में पुलिस की जांच पड़ताल इन सब पहलुओं पर भी की जा रही है।
विज्ञापन

शिखर को कई बार आया था विधायक का फोन

मंगलवार शाम घटनास्थल पर पहुंचे डीआईजी फैजाबाद रेंज संजय कक्कड़ ने मृतक के परिवारीजनों ने इस बारे में जानकारी की व पुलिस को मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए।

पुलिस की मानें तो मृतक के पास मिले तीन मोबाइल फोन में दो में विधायक की पत्नी मृदुला आनंद व विधायक विजय कुमार की कई फोन कॉल मिली हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि फोन की कॉल डिटेल निकाली जा रही है। अभी इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है।

आरोपी विधायक डॉ. विजय कुमार पूर्व में बहराइच जिले से 2014 का लोकसभा का चुनाव भी बसपा के टिकट पर लड़ चुके हैं। वहीं उनकी पत्नी मृदुला आनंद वर्ष 2014 में बहराइच जिले में बतौर जिला विद्यालय निरीक्षक के पद पर तैनात थी।

मृतक के परिवारीजनों ने विधायक व उनकी पत्नी द्वारा शिखर से साढ़े तीन लाख रुपये नौकरी देने के नाम पर लिए जाने की बात पुलिस को दी गई तहरीर में कही है और यही पैसा लेने के लिए शिखर को लखनऊ जाने की बात बताई गई है। शिखर भी बहराइच जिले के पखरपुर ब्लॉक में एनआईसी में संविदा कर्मी के तौर पर तैनात था।

पोस्टमार्टम हाउस पर आए मृतक का भाई व अन्य परिवारीजन चीख-चीखकर यही कह रहे थे कि उनके भाई शिखर की हत्या लखनऊ में ही की गई थी। उसके बाद शव यहां लाकर फेंका गया है। इस घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें