फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने दी दूसरी शादी की धमकी, पत्नी ने की खुदकुशी

Wed, 21 Jan 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
पति की दूसरी शादी की सूचना पर मायके में रह रही पत्नी ने जहर पीकर खुदकुशी कर ली। पत्नी मातावाला बाग में बेहोशी की हालत में मिली। उसे दून अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


लक्ष्मण चौक स्थित एमडीडीए कॉलोनी निवासी सुभाष गांधी की बेटी रितु गांधी (26) की शादी पांच साल पहले पटेलनगर निवासी निशांत शर्मा के साथ हुई थी। पति से विवाद के कारण वह तीन महीने बाद ही मायके लौट आई थी।

राजपुर रोड पर कपड़ों की दुकान में काम करने वाला निशांत अपनी गलती मानते हुए कुछ दिन बाद रितु को वापस ले गया था। हालांकि, इसके बाद भी दोनों के बीच रह-रहकर मनमुटाव होता रहा। पुलिस की मानें तो चार माह से रितु मायके में ही थी। निशांत भी बीच-बीच में आता रहता था।
विज्ञापन

शादी की तारीख वाले दिन ही पिया जहर

कुछ दिन पहले वह धमकी देकर गया था कि 19 जनवरी को रायपुर क्षेत्र की लड़की से शादी करने जा रहा है। इस बात को लेकर रितु तनाव में थी। बड़ी बहन भी कल उसे समझाकर पिता के साथ अपने ससुराल जगाधरी चली गई थी।

सोमवार सुबह घूमने के बहाने रितु घर से निकली थी, लेकिन मातावाला बाग में पहुंचकर उसने नुवान पी लिया। वह काफी देर तक वहां बेहोश पड़ी रही। इसी बीच क्रिकेट खेल रहे बच्चों की गेंद उधर गई तो रितु के बारे में पता लग सका।

पास में ही नुवान की शीशी भी पड़ी थी। सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और उसे दून अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बेटी की मौत की खबर मिलते ही मां नीलम गांधी बिलखते हुए अस्पताल आ गई।
विज्ञापन

शराब पीकर मारपीट करता था पत‌ि

पुलिस उपाधीक्षक नगर मनोज कात्याल ने रितु की मां से अकेले में बातचीत की। सीओ ने बताया कि रितु को अभी कोई बच्चा नहीं था।

रितु की मां नीलम गांधी का कहना था कि रितु नहीं चाहती थी कि उसका घर टूटे। लेकिन निशांत शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था। उन्होंने कहा क‌ि दहेज के लिए भी रितु को प्रताड़ित किया जा रहा था।

मांग पूरी न होने पर अब वह दूसरी शादी करने की धमकी दे रहा था। इससे रितु काफी तनाव में थी। आरोप लगाया कि उसकी मौत के लिए पति और उसके परिजन जिम्मेदार हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें