फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसी पेंशन स्कीम में न फंसे,लुट सकते हैं लाखों

Sun, 09 Mar 2014 10:01 AM IST
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
पेंशन स्कीम के नाम पर सिंचाई विभाग से रिटायर्ड अधिशाषी अभियंता मिलाप चंद्र आर्य से एक लाख रुपये डकारने का मामला सामने आया है। अधिशाषी अभियंता ने मामले की रिपोर्ट नोएडा में दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


जांच में घटनास्थल राजधानी के हुसैनगंज थाना क्षेत्र स्थित सिंचाई विभाग का पाया गया। नोएडा से मामले की विवेचना हुसैनगंज थाना स्थानांतरित कर दी गई है।

आशियाना के अंबिका विहार निवासी मिलाप चंद्र आर्य ने बताया कि जनवरी 2011 में दिल्ली से किसी ने फोन किया और खुद को बिरला सन लाइफ इंश्योरेंस कंपनी का एजेंट बताते हुए पेंशन स्कीम में निवेश का प्रस्ताव दिया।

फोन करने वाले ने बताया कि एक लाख रुपये निवेश करने पर हर महीने एक हजार रुपये मिलेंगे। आर्य के सहमति जताने पर फरवरी में एक कलेक्शन एजेंट उनके घर आया और कागजात समेत 50,000 रुपये ले लिए।
विज्ञापन


कुछ दिन बाद एजेंट को आर्य ने फिर 50 हजार रुपये दिए। कलेक्शन एजेंट ने तीन दिन में रुपये दिल्ली भेजकर कंपनी के अकाउंट में जमा कराने की बात कही थी। एजेंट ने रुपये लेने की कच्ची रसीद भी दी थी।

हालांकि, रुपया जमा हुआ और न ही उन्हें हर महीने हजार रुपये मिलना शुरू हुए। कई दिन बीतने के बाद भी कुछ पता न चलने पर स्कीम के लिए फोन करने वाले कंपनी के एजेंट से संपर्क किया।

इस बार फोन रिसीव करने वाले वाले ने बताया कि जिससे उनकी बात हुई थी उसका एक्सीडेंट होने की जानकारी दी। इसके बाद इसके बाद रिटायर्ड अभियंता ने कई बार फोन किए लेकिन हर बार एजेंट के अस्पताल में भर्ती होने की बात कहकर टरका दिया गया।

इस पर उन्होंने रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए नोएडा में एगम रेलिगेयर कंपनी के कर्मचारी सुकाष रावत और लखनऊ के त्रिलोक सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। जांच में लेन-देन सिंचाई विभाग कार्यालय पर होने के चलते विवेचना हुसैनगंज थाना स्थानांतरित की गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें