फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों पर बदमाशों का धावा, आठ लाख का माल किया पार

Wed, 12 Apr 2017 11:48 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
घटना के बाद जांच करती टीम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मंगलवार रात बदमाश रिटायर्ड डीएफओ व बैंक मैनेजर के घर का ताला तोड़कर आठ लाख रुपये का माल बटोर ले गए।
विज्ञापन


पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट व डॉग स्क्वॉयड की मदद से बदमाशों की तलाश शुरू की है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।

इंस्पेक्टर मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि गोमती नगर विस्तार के वनस्थली अपार्टमेंट निवासी घनश्याम राय रिटायर्ड डीएफओ हैं। उनका बेटा मुंबई में आईआरएस के पद पर तैनात है। बीते 6 अप्रैल को परिवार संग हल्द्वानी घूमने गए थे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह उनके फ्लैट का ताला टूटा देख पड़ोसी ने घटना की जानकारी पुलिस व घनश्याम को दी। पुलिस ने छानबीन कर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट व डॉग स्क्वॉयड की टीम को बुलवाकर छानबीन करवाई।

अज्ञात बदमाशों के ‌खिलाफ शिकायत दर्ज

लूट के बाद बिखरा पड़ा सामान - फोटो : amar ujala
वहीं, अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है। पुलिस ने रिटायर्ड अधिकारी के भतीजे शशिलेस की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

शशिलेस ने बताया कि बदमाश लैपटॉप, एलईडी, कैश व पांच लाख के जेवर ले गए हैं। रिटायर्ड अधिकारी के आने के बाद चोरी गए सामान की लिस्ट दी जाएगी।
विज्ञापन

अलमारी का ताला तोड़कर बड़ी रकम पार कर दी

दूसरी ओर, मड़ियांव में मूलरूप से लखीमपुर निवासी उत्तम कुमार बाजपेयी परिवार संग फैजुल्लागंज स्थित जुगुल विहार कॉलोनी में रहते हैं। वह प्रतापगढ़ में बैंक ऑफ बड़ौदा में मैनेजर के पद पर तैनात हैं। पांच अप्रैल को उनकी मां का देहांत हो गया था। इसके बाद वह परिवार संग गमी में गए हुए थे।

बृहस्पतिवार सुबह मकान का ताला टूटा देख पड़ोसी ने घटना की जानकारी पुलिस व बैंक मैनेजर को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर मामला दर्ज कर लिया।

बैंक मैनेजर के मुताबिक, बदमाशों ने आलमारी का ताला तोड़कर 60 हजार कैश व दो लाख के जेवर पार कर दिए। पुलिस कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें