तीन सड़क हादसों में 4 बच्चों समेत 12 की मौत
- फोटो : अमर उजाला
सूबे में बुधवार को तीन सड़क हादसों में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 लोग घायल हो गए । अमृतसर जिला परिषद के चेयरमैन जैल सिंह की बोलेरो कार (पीबी02 सीआर 2992) से कुचल कर चार बच्चों समेत छह लोगों की मौत हो गई। यह हादसा जंडियाला के गांव दशमेश नगर में हुआ।
तेज रफ्तार बोलेरो सड़क किनारे खड़े चार बच्चों व दो रेहड़ी चालकों को करीब 15 मीटर तक रौंदती हुई ले गई और फिर दीवार से टकरा पलट गई। इस हादसे में दो भाइयों बलविंद्र सिंह व गुरिंद्र सिंह के अलावा जोबन सिंह, गुरप्रीत सिंह तथा रेहड़ी चालकों में रमेश कुमार व बब्लू की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि बच्ची प्रभजोत कौर घायल हो गई। हादसे के दौरान कार में जिला परिषद चेयरमैन मौजूद थे जबकि कार उनका ड्राइवर हरभजन सिंह चला रहा था।
इसके अलावा फाजिल्का के गांव चांदमारी के पास सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो वर्षीय बच्चा बुरी तरह घायल हो गया। मृतकों की पहचान गांव तूतांवाली निवासी मनजीत सिंह, उनकी पत्नी छिंदर कौर और बेटे आकाशदीप के रूप में हुई है।
होशियारपुर में ट्रैक्टर ट्राली पलटी, तीन महिलाओं की जान गई
ओवरस्पीड बोलेरो ने कई को रौंदा
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक मंजीत अपनी पत्नी, बेटों आकाशदीप व प्रिंस के साथ मोटर साइकिल के साथ अपनी ससुराल गांव झोक डीपो लाना जा रहे थे। जब वे गांव चांदमारी के पास पहुंचे तो तेज गति से आ रही कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी और पलट गई। तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।घायल प्रिंस मां केो उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। सिविल अस्पताल में पहुंचे डीएसपी सुबेग सिंह ने बताया कि कार फिरोजपुर की है।
होशियारपुर में ट्रैक्टर ट्राली पलटी, तीन महिलाओं की जान गई
इसके अलावा श्री आनंदपुर साहिब रोड पर स्थित होशियारपुर के गांव सेखोवाल के निकट श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटने से उसमें सवार तीन महिलाओं की मौत हो गई और 48 लोग घायल हो गए। घायलों में 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी को नूरपूर वेदी व श्री आनंदपुर साहिब के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।