जमीन विवाद में दो भाइयों ने अपने सगे भाई की हत्या कर दी। मामला माल थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव का है।
पुलिस ने हत्यारे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में शामिल एक और शख्स की तलाश कर रही है।
सूत्रों के मुताबिक जगदीशपुर निवासी शिव प्रसाद (50) और उनके छोटे भाइयों सियाराम और लल्लू के बीच आए दिन जमीन बंटवारे को लेकर कहासुनी होती थी।
पढ़ें- हां भाई ‘मामा’ बोल रहा हूं, लखनऊ के क्या मिजाज हैं...
भाईयों का कहना था कि उनके पिताजी ने जमीन बंटवारे के दौरान बड़े भाई को ज्यादा जमीन दे दी थी, जो कि सही नहीं है, और यही बात झगड़े की मुख्य वजह थी।
शुक्रवार को भी इनके बीच इसी बात को लेकर बहसबाजी शुरू हुई, जो देर रात गाली-गलौज और मारपीट में बदल गई।
बात इतनी बढ़ गई कि लल्लू और सियाराम ने शिव प्रसाद पर लाठियां बरसानी शुरू कर दीं। उनके साथ उनका एक रिश्तेदार गोधन भी था जो हरदोई जिले के अतरौली गांव का रहने वाला है।
पिता की चीख-पुकार सुनकर बेटा देशराज भी बीच-बचाव करने पहुंचा, तो उसे भी नहीं बख्शा गया। तीनों ने मिलकर उसको भी धुन डाला।
पढ़ें-
पत्नी और बेटों ने उतारा सिपाही को मौत के घाट
सूत्रों ने बताया कि हत्यारों ने शिवप्रसाद के गले में गमछा बांधा ताकि वे इस बात की पुष्टि की सकें कि उसकी मौत हो चुकी है। ग्राम प्रधान को यह बात पता चली, तो उन्होंने फौरन पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने सियाराम और लल्लू को गिरफ्तार कर लिया लेकिन गोधन मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने लोगों की मदद से घायल देशराज को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया जबकि शिवप्रसाद की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लखनऊ की और खबरों के लिए क्लिक करें...