फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्तों ने 20 दिन नोची लड़की की लाश

Sat, 07 Feb 2015 11:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
पीजीआई थानाक्षेत्र में युवती के शरीर के टुकड़े-टुकड़े करके फेंके जाने का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि चिनहट में शुक्रवार को एक और महिला की लाश पड़ी मिल गई।
विज्ञापन


20 दिन से कुत्ते शव को नोंच-नोंच कर खा रहे थे। ग्रामीणों ने कई बार पुलिस को सूचना दी, लेकिन उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया।

शुक्रवार को कुत्ते जब मांस नोंचकर करीब में स्थित मंदिर तक पहुंच गए तो लोगों का आक्रोश भड़क गया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

चिनहट के तिवारीगंज में इमली बांधन बाबा का मंदिर है। इसके पास में ही ऊंची-ऊंची झाड़ियों के बीच करीब 20 दिनों से महिला की लाश पड़ी सड़ रही थी।

उसकी उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच की बताई जा रही है। उसने गुलाबी साड़ी, नीला ब्लाउज और सफेद पेटीकोट पहन रखा था।
Trending Videos

पूरी तरह ‌बिगड़ चुका था चेहरा

कुत्ते उसके शरीर का लगभग 75 प्रतिशत हिस्सा नोंचकर खा चुके थे। इससे उसका चेहरा पूरी तरह से बिगड़ चुका है।

शिनाख्त के लिए सिर्फ उसके कपड़े ही शेष बचे हैं। आशंका है कि महिला की हत्या करने के बाद ही यहां फेंका गया है। उसके साथ दुष्कर्म हुआ था या नहीं इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

पुलिस के अनुसार वह भिखारी रही होगी और बीमारी से उसकी मौत हो गई होगी। ग्रामीणों के अनुसार, मंदिर में आने वाले भक्तों ने कई बार सड़ी हुई लाश की दुर्गंध महसूस की।

इसकी सूचना भी स्थानीय चौकी पर दी गई। बताया जा रहा है कि पुलिस कर्मियों ने मौके पर जाकर देखा और चले गए।
विज्ञापन

लोगों को धमकाती रही पु‌लिस

शुक्रवार को आक्रोशित ग्रामीण पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते रहे। वहीं, पुलिस कर्मी ग्रामीणों को धमकी देकर शांत कराते रहे।

इंस्पेक्टर धीरेंद्र यादव ने बताया कि महिला का शव 20 दिन पुराना लग रहा है। उसके शरीर का आधे से अधिक हिस्सा कुत्ते नोंचकर खा चुके हैं। कपड़े देखकर वह भीख मांगने वाली लग रही है।

20 दिन पहले मंदिर में भंडारा था। हो सकता है कि वह भी भंडारे में आई हो और ठंड लगने से उसकी मौत हो गई होगी। अब पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा कैसे हुई है उसकी मौत।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें