फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबोचा गया भूरा फरारी कांड का मुख्य आरोपी

Sat, 07 Feb 2015 10:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड पुलिस टीम ने दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच के साथ अमित भूरा एवं नीरज बवाना गैंग के नौ साथियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


सभी के पास से अलग-अलग पिस्टल एवं दो-दो राउंड कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस को इनसे अमित भूरा के बारे में अहम जानकारी मिली है। इनसे एक एक आरोपी एक लाख का इनामी एवं दिल्ली में हुए दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी भूरा की फरारी में साथ देने वाला प्रवेश मान भी शामिल है। एक अन्य आरोपी की मामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी हैं। इनमें से आठ आरोपी सोनीपत (हरियाणा) और एक दिल्ली निवासी हैं।

उत्तराखंड पुलिस ने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता हासिल की है। एसआई राजीव रौथाण ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि नीरज बवाना एवं अमित भूरा गैंग के साथी दिल्ली रोहतक मेन रोड में एक घर में पहुंचने वाले हैं। नीरज बवाना भी आ सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन

सागर गैंग को लीड करता है

इस पर पहुंची पुलिस ने मौके से दो अलग-अलग वाहनों से पहुंचे नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया। लेकिन साथियों की गिरफ्तारी की सूचना पर नीरज नहीं पहुंचा। रौथाण ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में नीरज बवाना का मुख्य सहयोगी प्रवेश मान उर्फ सागर गैंग को लीड करता है। यह भी पता चला कि नीरज के मामा की पत्नी रीता शौकीन दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी है। सभी आरोपी दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में हैं।

ये हुए गिरफ्तार
इनमें मनजीत (27 वर्ष, निवासी ग्राम दूपेदी थाना अस्नधा जिला करनाल), अजय उर्फ मोनू (32 वर्ष, निवासी ग्राम पूरखास, थाना गन्नौर जिला सोनीपत), राहुल (20 वर्ष, निवासी ग्राम पूरखास, थाना गन्नौर, जिला सोनीपत), अजीत सिंह (29 वर्ष, निवासी ग्राम दीपालपुर थाना राई जिला सोनीपत), कुलदीप (29 वर्ष, निवासी छोटा थाना, थाना खरखोदा जिला सोनीपत), मनजीत अंटील (28) एवं नरेंद्र अंटील (30 वर्ष, अंटील निवासी खेवड़ा थाना राई जिला सोनीपत), अजय कुमार (25 वर्ष, निवासी ग्राम इशापुर खेड़ी थाना बरोडा, जिला सोनीपत), प्रवेश मान उर्फ सागर (निवासी ग्राम खेदाखूर्द साहबार डेरी दिल्ली) शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें