फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में पूर्व प्रधान की हत्या कर पत्नी से किया गैंगरेप

Sat, 23 Sep 2017 12:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
हत्या के बाद जांच करते आईजी साथ में डीएम,एसपी - फोटो : amarujala
विज्ञापन
रायबरेली मे गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार रात पूर्व प्रधान के घर डकैतों ने धावा बोल दिया। पूर्व प्रधान की चाकू से गोदकर हत्या कर दी और पत्नी के साथ गैंगरेप किया। घर के अंदर सो रहे पिता को भी पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मृतक की भांजी व मासूम बच्चे को स्प्रे डालकर बेहोश कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद लूटपाट कर भाग गए। गैंगरेप की शिकार पत्नी और गंभीर घायल पिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एडीजी और आईजी रेंज के साथ डीएम व एसपी ने मौके का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने मौके से सबूत जुटाए हैं। एसएसपी शशिशेखर सिंह ने बताया कि वारदात में मृतक के भाई की तहरीर पर हत्या,लूट और रेप की एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

शक के आधार पर गांव के गोपाली, रामसजीवन की पत्नी को नामजद किया गया है जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा। एक गांव निवासी एवं पूर्व प्रधान बृहस्पतिवार रात पत्नी के साथ छत पर सो रहा था। साथ में उसका मासूम बेटा भी था। वहीं  भांजी घर के पीछे सो रही थी। देर रात सात-आठ डकैत घर के पीछे रखी लोहे की सीढ़ी से छत पर पहुंच गए और पूर्व प्रधान पर धावा बोल दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें