फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका के पिता ने घर बुलाया और ले ली प्रेमी की जान

Mon, 20 Apr 2015 09:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गजरौला(अमरोहा)
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव दरियापुर बुजुर्ग में ऑनर किलिंग का एक मामला सामने आया है। यहां प्रेमी युगल की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया। रविवार सुबह दोनों के क्षत-विक्षत शव पुलिस ने बरामद किए।
विज्ञापन


युवक के भाई ने किशोरी के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है।

किशोरी के पिता ने भी युवक के परिजनों पर आरोप लगाया कि उसकी बेटी को रात में युवक के परिजन उठा ले गए और रेलवे ट्रैक पर ले जाकर दोनों की हत्या कर दी।
विज्ञापन

लडकी के पिता ने घर बुलवाया था लड़के को

गांव दरियापुर बुजुर्ग निवासी जगदेव जाटव ने बताया कि उसका छोटा भाई अंकुल कुमार (20) झम्मन लाल शनिवार रात को गांव के ही राजवीर सिंह यादव अपने भाई ऊधमसिंह यादव के साथ घर आए और उसके भाई को बुला ले गए।

सुबह ग्रामीणों ने हादसे की जानकारी दी। पुलिस ने मौका मुआयना कर दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिए। पुलिस ने किशोरी के पिता सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

मंडी धनौरा के सीओ मोहनलाल ने बताया कि दोनों के शव क्षत विक्षत हैं इसलिए गोली लगी है या नहीं इसका खुलासा पोस्टमार्टम के बाद ही हो सकेगा। खुदकुशी या हत्या भी स्पष्ट नहीं है। दोनों पक्षों की तहरीर ले ली गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें