फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही ने बनवाई कार, रुपये मांगने पर दी धमकी

Mon, 26 Aug 2013 10:16 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकीपुरम थाने में तैनात सिपाही पर गैराज मालिक ने धमकाने का आरोप लगाया है। सिपाही ने ईद से पहले अपनी कार मरम्मत के लिए छह फिटा रोड स्थित सलिल श्रीवास्तव के गैरेज में दी थी।
विज्ञापन


सलिल ने मरम्मत में तकरीबन 45 हजार रुपये खर्च होने की बात कही। इस पर सिपाही ने दस हजार एडवांस देकर कार बनाने को कहा। कुछ दिन बाद सिपाही कार लेने पहुंचा, तो मालिक ने बाकी भुगतान करने की बात कही।

इस पर सिपाही में बकाया रकम बाद में देने की बात कही। कई दिन बीतने के बाद भी रुपये न मिलने पर गैरेज मालिक ने सिपाही को फोन किया, तो सिपाही ने धमकाते हुए रुपये न देने की बात कही।
विज्ञापन


कहासुनी के दौरान सिपाही ने फर्जी मामले में फंसाकर जेल भेजने की धमकी भी दी। इसके बाद आसपास के व्यापारियों ने थाने पहुंच एसओ से शिकायत की थी। बावजूद इसके सुनवाई न होती देख पीड़ित ने एसपी ट्रांस गोमती हबीबुल हसन से गुहार लगाई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें