फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहाग उजाड़ने वालों की 24 घंटे के भीतर मौत पर ये बोली मृतक की बीवी

Mon, 29 Feb 2016 03:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ के राजाजीपुरम में लेनदेन के विवाद में अनुज पांडेय को शुक्रवार सुबह गोली से उड़ाने वाले हिमांशु दीक्षित की भी चिता रविवार शाम गुलाला घाट पर जली। दूसरे आरोपी को ऐशबाग कब्रिस्तान में दफनाया गया। दो दिन से बिलख रही अनुज की पत्नी बोली कि उसका सुहाग उजाड़ने वालों को ईश्वर ने 24 घंटे में ही दंड दे दिया।
विज्ञापन


बहराइच के कैसरगंज इलाके में शनिवार को सड़क हादसे का शिकार बने हिमांशु दीक्षित व शादाब आलम के शव रविवार को राजधानी पहुंचे। शादाब का शव उसके पिता शब्बीर व परिवार के अन्य लोग मकबूलगंज स्थित ननिहाल ले गए, जबकि हिमांशु का शव राजाजीपुरम के सेक्टर-12 स्थित उसके घर लाया गया। घर पर खासी भीड़ थी।

बेटे की मौत पर बिलख रही माधुरी को महिलाएं संभाले थी। शोक संवेदना व्यक्त कर रहे लोग उसके पिता राधेश्याम व भाई हेमंत और अमन को ढांढस बंधा रहे थे। शादाब का शव ऐशबाग कब्रिस्तान में दफनाया गया।
विज्ञापन


हिमांशु की चिता गुलाला घाट पर जली। अंतिम संस्कार में कई लोग ऐसे थे जो 48 घंटे पहले अनुज की अंत्येष्टि में शामिल हुए थे। कुछ दूर पड़ी राख की तरफ इशारा करके साथ आए लोगों को दोनों की दोस्ती और हत्या की जानकारी दे रहे थे।
विज्ञापन

खंगाली जा रही है कॉल डिटेल

पति के कत्ल पर दो दिन से बिलख रही पत्नी बरखा बोली कि उसका सुहाग उजाड़ने वालों को ईश्वर ने 24 घंटे के भीतर सजा-ए-मौत दे दी। बड़ी बहन ऋतु उसे दिलासा देती रही।

एसओ तालकटोरा अशोक यादव ने बताया कि हिमांशु व शादाब की सड़क हादसे में मौत की सूचना पर पुलिस टीम कैसरगंज भेजी गई थी। दोनों के पास ड्राइविंग लाइसेंस, कुछ रुपये, बाइक आदि मिला, लेकिन अनुज की हत्या में इस्तेमाल असलहा बरामद नहीं हुआ।

दोनों के मोबाइल के कॉल डिटेल खंगाले जा रहे हैं। पता लगाया जा रहा है कि अनुज की हत्या के बाद दोनों ने किन लोगों से संपर्क किया। इसके साथ उनके लोकेशन कहां रहे?

हत्या करके भागने के दौरान हर्षित भटनागर की बाइक लूटने और उसे दोस्तों के माध्यम से लौटाने की गुत्थी तीसरे दिन भी नहीं सुलझ सकी है। पुलिस ने हर्षित समेत पांच युवकों से गहन पूछताछ की। इसके अलावा हत्या में इस्तेमाल कार के मालिक सुभाष पांडेय के बारे में छानबीन की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें