फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉल डिटेल से सामने आई प्रेमिका तो उलक्ष गई हत्या की गुत्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ के बीकेटी के गांव भौली में सचिवालय सुरक्षा के दरोगा के बेटे अंकित शुक्ला उर्फ गोलू की हत्या की तफ्तीश में प्रेमप्रसंग व परिवारीजनों का विरोध उजागर हुआ है।
विज्ञापन


बीते सोमवार अंकित की लाश उसके घर के पास मिली थी। पड़ोस के प्लॉट में उसकी लाश मिली थी पास ही 315 बोर का तमंचा पड़ा था।

पुलिस ने वीडियो कैमरे के सामने परिवारीजनों व ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। इसके साथ कॉल डिटेल खंगाला। खुदकुशी मान रही पुलिस को अंकित के हाथ की धोवन की जांच रिपोर्ट का इंतजार है।

एसओ बीकेटी विजय शंकर यादव ने बताया कि अंकित के मोबाइल की कॉल डिटेल व अन्य बिंदुओं पर तहकीकात में गांव बटहा सबौली की एक युवती से प्रेम प्रसंग की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन थे शादी के खिलाफ

तहकीकात में सामने आया कि अंकित अपनी प्रेमिका के साथ शादी करके घर बसाना चाहता था, जबकि परिवारीजन विरोध कर रहे थे।

अंकित के पिता करुणा शंकर शुक्ला, दो भाइयों, पड़ोसियों व अन्य परिचितों के बयान की वीडियो रिकॉर्डिंग कराई गई है। परिस्थितियां खुदकुशी की तरफ इशारा कर रही हैं।

इसके अलावा अंकित के खिलाफ थाने में दर्ज कई मामले उसकी कई लोगों से रंजिश की पुष्टि कर रहे हैं। उसके हाथ की धोवन की जांच रिपोर्ट व तमंचे पर अंगुलियों के निशान के मिलान से स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। फिलहाल, हत्या के मुकदमे की तफ्तीश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें