फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीस हजार हड़पे, वापस मांगा तो करा दिया बलात्कार

Thu, 19 Jun 2014 04:09 AM IST
संजय त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सरोजनीनगर क्षेत्र में एक महिला ने अपनी सहेली व उसके साथी पर नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


महिला से तीस हजार रुपये झटक चुकी सहेली उसे प्लॉट दिखाने के बहाने सुनसान स्थान पर ले गई थी। बंथरा व सरोजनीनगर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

उन्नाव में रहने वाली एक महिला का आरोप है कि एक जूता फैक्ट्री में काम करने वाली महिला से उसकी दोस्ती थी।

उसने छह महीने पहले कम कीमत पर प्लॉट दिलाने का झांसा दिया। महिला ने सहेली पर विश्वास करके उसे 30 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद वह टालमटोल करने लगी।

रकम डूबने का अंदेशा होने पर उसने दबाव बनाया तो सहेली ने उसे मंगलवार को सरोजनीनगर के गांव गौरी में बुलाया और प्लॉट दिखाने की बात कही।

महिला का कहना है कि गौरी चौराहे पर सहेली उसे मिली। कुछ दूर पैदल ले जाने के दौरान किसी व्यक्ति से मोबाइल से बात की।

इस बीच बाइक सवार एक व्यक्ति आ गया। सहेली के साथ वह भी बाइक पर सवार हो ली।

काफी दूर ऊबड़खाबड़ रास्ते पर बाइक दौड़ाने के बाद सुनसान स्थान पर कच्चे घर के सामने रुके।

महिला से वहीं रुकने को कहकर सहेली अपने परिचित के साथ कहीं चली गई। थोड़ी देर बाद दोनों लोग कोल्डड्रिंक लेकर पहुंचे।

उन्होंने विभिन्न स्थानों पर प्लॉट व उनकी कीमत के बारे में बातचीत शुरू की। इस दौरान कोल्डड्रिंक पिला दी।

सिर चकराने पर कोठरी में ले गए। काफी देर बाद होश आया तो वह अकेली पड़ी थी। कपड़े अस्तव्यस्त थे।

किसी तरह भटकते हुए वह सड़क तक पहुंची। बदहवास हालत में घर लौट गई और बुधवार सुबह एसएसपी ऑफिस जाकर गुहार लगाई। बंथरा पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए गए थे।
विज्ञापन


बंथरा पुलिस ने महिला से बातचीत के बाद घटनास्थल का पता लगाने के लिए महिला पुलिसकर्मी के साथ उसे सरोजनीनगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर ले गई। आरोपी महिला की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें