फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलपीएस में सहपाठियों ने छात्र को दौड़ाकर पीटा, मुकदमा दर्ज

Sat, 14 Oct 2017 01:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अस्पताल में घायल छात्र प्रशांत - फोटो : amarujala
विज्ञापन
पीजीआई थाना क्षेत्र में लखनऊ पब्लिक स्कूल में हाईस्कूल के एक छात्र को बुधवार दोपहर सहपाठियों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। स्कूल प्रबंधन ने एक निजी अस्पताल में इलाज कराया। पिता ने शुक्रवार को तीन छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए प्रबंधन पर समझौते के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


वहीं, प्रिंसिपल ने आरोपी छात्रों को निलंबित करने के साथ पीड़ित छात्र के पिता पर तीनों के अभिभावकों से समझौते के एवज में 50 हजार रुपये की मांग की बात कही है। इंस्पेक्टर पीजीआई अरुण कुमार राय ने बताया कि तेलीबाग के बल्देव विहार निवासी व सेना की फायरब्रिगेड में हवलदार अनिल कुमार सिंह ने साउथ सिटी स्थित लखनऊ पब्लिक स्कूल में हाईस्कूल के तीन छात्रों पर बुधवार दोपहर अपने बेटे प्रशांत सिंह की स्कूल परिसर में बेतहाशा पिटाई का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

अनिल का कहना है कि गंभीर रूप से घायल प्रशांत को एक निजी अस्पताल में इलाज कराकर घर पहुंचाया। हालत बिगड़ने पर उसे दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद प्रबंधन द्वारा समझौता का दबाव बनाया जाने लगा लेकिन बच्चे का हाल जानने या उसके इलाज में मदद के लिए कोई अस्पताल नहीं पहुंचा। उसने पुलिस से शिकायत की। इस पर दो सिपाहियों को छानबीन करने स्कूल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने की इलाज के 50 हजार रुपये की मांग

डेमो - फोटो : डेमो
पुलिस की छानबीन शुरू होने पर स्कूल प्रबंधन को केस दर्ज होने की भनक लगी। प्रिंसिपल रश्मि पाठक ने जानकारी दी कि स्कूल में छुट्टी के समय खेल के मैदान में कबड्डी का मैच व एनसीसी परेड का अभ्यास चल रहा था। इस दौरान हाईस्कूल के छात्र प्रशांत का सहपाठियों से झगड़ा हो गया।

इससे प्रशांत की नाक पर चोट आई। मौके पर मौजूद शिक्षकों ने बीचबचाव किया और निजी अस्पताल में इलाज के साथ एक्सरे कराया। हालत सही होने पर स्कूल की गाड़ी से उसे घर छोड़ा गया। प्रिंसिपल ने बताया कि प्रशांत के पिता ने दूसरे पक्ष के अभिभावकों से लिखित माफी व इलाज के 50 हजार रुपये की मांग की। चेताया कि माफीनामा व रुपये न मिलने पर कोई कार्रवाई करेंगे। पुलिसकर्मियों के पहुंचने पर पता चला कि अनिल सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करा दी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें