फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुर्गा फार्म की आड़ में चल रहा था ये अवैध धंधा, पुलिस की भी शह

Sat, 14 Oct 2017 01:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अछनेरा (आगरा)
विज्ञापन
शराब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में अछनेरा के अरदाया से थोड़ा आगे किर्रिया गांव के एक खेत स्थित मुर्गी फार्म में अवैध शराब बनाने का कारखाना चल रहा था। सूचना पर पुलिस अफसरों ने फोर्स के साथ छापामारी तो यह गोरखधंधा सामने आया।
विज्ञापन


जांच पड़ताल के दौरान यहां न तो एक भी मुर्गी मिली, न अंडा, जबकि शराब का जखीरा मिला। तीन ड्रमों में शराब भरी थी। तीन पेटियां पैक हो चुकी थीं। सैकड़ों पौव्वे और पाउच बरामद किए गए हैं।

बाहर मुर्गी फार्म का बोर्ड लगा था। गांव के लोगों से यही कहा गया था कि यह मुर्गी फार्म है, लेकिन लोगों को शक हो गया था। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। एसपी पश्चिम अखिलेश नारायण ने बताया कि वहां अवैध शराब बनाने का कारखाना चलता मिला।
विज्ञापन


उधर छापामार टीम में शामिल सीओ अछनेरा सत्यम कुमार ने बताया कि मौके से यूरिया भी मिला है। इसे शराब में मिलाया जा रहा था। एक मशीन मिली है, जिससे बोतलें पैक की जाती थीं। फाइटर नाम के होलोग्राम मिले हैं। माना जा रहा है कि इसी नाम से शराब पैक की जा रही थी।
विज्ञापन

अछनेरा पुलिस को जानकारी नहीं दी

इस कार्रवाई की सूचना थाना अछनेरा को नहीं दी गई। सूत्रों ने बताया कि अछनेरा पुलिस की भूमिका संदिग्ध है। शराब कारखाने के पास कई बार पुलिस देखी गई थी। इससे माना जा रहा है कि पुलिस की जानकारी में यह गोरखधंधा चल रहा था। सीओ अछनेरा ने अछनेरा को छोड़कर आसपास के थानों की फोर्स साथ ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें