फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर: अधिक दाम वसूलने वाले दो दुकानदारों पर केस से हड़कंप

Sun, 23 May 2021 04:49 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर

सार

सुल्तानपुर में कोरोना काल में चीजों के दाम बढ़ा कर बेच रहे दुकानदारों के खिलाफ
एफआईआर होने से हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो दुकानदारों को अधिक दाम वसूलना महंगा पड़ गया। जिलाधिकारी के आदेश पर दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने एमजीएस चौराहा के दुकानदार शिवम तिवारी और सिविल लाइन के दुकानदार सुरेश के खिलाफ की मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे।

दोनों दुकानदार सेब के निर्धारित रेट 160 रुपये प्रति किलोग्राम के बजाय 200 से लेकर 240 रुपये प्रति किलोग्राम में बेच रहे थे। इसके अलावा अन्य फलों व सब्जियों के भी मनमाने दाम वसूल रहे थे।
विज्ञापन


दोनों के खिलाफ महामारी अधिनियम व आवश्यक वस्तु अधिनियम की धाराओं में  मुकदमा लिखा गया है। ग्राहकों ने भी दुकानदारों पर अधिक दाम वसूलने का आरोप लगाया था। प्रशासन की कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मचा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें