फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर: मुख्यमंत्री योगी पर अभद्र टिप्पणी में आरोपी पर केस दर्ज

Sun, 03 Oct 2021 07:38 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले करने व गलत तरीके की फोटो शेयर करने के मामले में अलीगंज पुलिस ने एक युवक के विरुद्ध केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


थाने के उपनिरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में छानबीन शुरु कर दी है। थाने में दी तहरीर में एसआई अवसाफ अली ने बताया कि क्षेत्र में भ्रमण के दौरान अलहदादपुर पहुंचने पर पता चला कि सोशल मीडिया पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विरुद्ध गांव निवासी अब्दुल रहमान द्वारा अभद्र टिप्पणी करते हुए गलत तरीके की फोटो शेयर की गई है।

संबंधित युवक द्वारा किया गया यह कृत्य न सिर्फ निंदनीय है, बल्कि अपराधिक कृत्य है। ऐसे में अलीगंज पुलिस ने एसआई की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध आईटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष नागेन्द्र सरोज ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें