69000 शिक्षक भर्ती मामले में आरक्षण घोटाले का आरोप लगाते हुए लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थी बृहस्पतिवार की दोपहर बेसिक शिक्षा निदेशालय में घुस गए और वहां के कर्मचारियों को बंधक बना लिया। ये लोग वहां पर अलग-अलग कमरों में जाकर बैठ गए व नारेबाजी करने लगे।
करीब सात घंटे तक प्रदर्शन कर रहे लोगों ने निदेशालय में हंगामा किया और वहां के लोगों को बंधक बनाए रखा। आठ बजे भारी पुलिस बल ने 61 प्रदर्शनकारियों को निदेशालय से गिरफ्तार करते हुए पूरे भवन को खाली कराया। इस दौरान एक युवक ने अपने हाथ पर ब्लेड से वारकर खुद को घायल भी कर लिया था।