फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौदा नहीं बना तो कॉलगर्ल्स ने किया सेक्स रैकेट का खुलासा

Thu, 29 Dec 2016 06:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
क्रिसमस से न्यू ईयर तक के लिए दिल्ली से लाई गईं दो कॉलगर्ल्स ने गोमतीनगर में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर दिया।
विज्ञापन


लेनदेन के विवाद में संचालिका ने बुधवार रात दोनों की पिटाई करके लोहिया चौराहे पर छोड़ा था। दोनों ऑटो से चारबाग जा रहीं थीं।

बातचीत में ऑटो चालक ने माजरा समझा और उन्हें हजरतगंज कोतवाली पहुंचा दिया। पुलिस संचालिका की तलाश में जुटी है।

पुलिस के मुताबिक, गोमतीनगर में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट चलाने वाले एक दंपती ने 25 दिसंबर को दिल्ली से दो कॉलगर्ल्स छह हजार रुपये रोजाना के हिसाब से बुक की थीं। इसके एवज में ग्राहकों से मोटी रकम वसूल कर रही थी।

...और ज्यादा पैसे मांगे तो हो गई झड़प

demo pic
संचालिका को रोजाना 20 से 50 हजार तक की कमाई करते देख कॉलगर्ल ने और पैसों की मांग की। इसे लेकर बुधवार देरशाम संचालिका व दोनों युवतियों के बीच झड़प हो गई।

आरोप है कि ग्राहकों के सामने झगड़ने से खफा संचालिका ने दोनों की पिटाई की और करार तोड़ने का आरोप लगाते हुए उन्हें लोहिया चौराहा ले गई।

दोनों को चुपचाप चारबाग जाकर दिल्ली की ट्रेन पकड़ने की हिदायत देते हुए ऑटो पर बैठा दिया। दोनों कॉलगर्ल को नोकझोंक करते देख ऑटो चालक शिवकुमार का माथा ठनका। उसने रास्ते में दोनों से मामले की जानकारी की और उन्हें हजरतगंज कोतवाली पहुंचा दिया।
विज्ञापन

...पर नहीं दे सकीं कोई जानकारी

demo pic
इंस्पेक्टर डीके उपाध्याय ने दोनों से पूछताछ की। पता चला कि एक कॉलगर्ल वाराणसी की है जो दिल्ली में सेक्स रैकट चलाने वाली दूसरी युवती के साथ आई थी। दोनों संचालिका का पता नहीं बता सकीं।

पुलिस ने मोबाइल नंबर व अन्य जानकारी के आधार पर संचालिका की तलाश शुरू कर दी है।

वहीं, पड़ताल शुरू होने पर दोनों कॉलगर्ल दिल्ली वापस भिजवाने के लिए गिड़गिड़ाने लगीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें