फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, चपेट में आई महिला की हालत गंभीर

Thu, 26 Apr 2018 06:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
हादसे में टूटी दीवार
विज्ञापन

अवैध रूप से मकान के अन्दर पटाखा बना रहे एक घर में हुए विस्फोट से आसपास के लोग दहल गये। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड के सहयोग से घर में लगी आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन


घटना की सूचना पर कई थानों की पुलिस व एसडीएम ने मौका मुआयना किया। हादसे में घायल हुईं महिला को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से आरोपी पटाखा कारोबारी व उसका भाई मौके से भाग निकला है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर इनकी तीन दुकानों को सीज किया है। मामला सफदरगंज थानाक्षेत्र के ग्राम महमूदाबाद का है। यहां के निवासी नियाज के घर पर गुरुवार की भोर पटाखा बनाते समय अचानक विस्फोट हो गया।
विज्ञापन


इस घटना में नियाज की पत्नी शकीला बानो गंभीर रूप से घायल हो गई व घर में रखी बारूद में आग लगने से देखते ही देखते तेज आवाज के साथ आस-पास इलाके में दहशत फैल गई।

विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि छत में सुराख हो गया और घर के सभी दरवाजे  व दीवारें चटक गयीं। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में पहुंचाया गया जहां से उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। बताते है कि घायल महिला की एक बेटी को भी मामूली चोट पहुंची है लेकिन वह किसी निजी अस्पताल में भर्ती कराई गई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें