केपी शुक्ला उर्फ पप्पू को पुरानी रंजिश के चलते करीब 9 माह पूर्व गोली मारी गई थी। इस हमले में वह बच गए थे। पप्पू की तहरीर पर पुलिस ने जितेन्द्र पांडेय के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज कर जेल भेजा था। आरोपी इस समय जमानत कर जेल से बाहर हैं। घटना को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। मृतक के परिजन लगातार आरोप लगा रहे हैं कि यदि स्थानीय पुलिस ने मृतक की शिकायतों को गंभीरता से लेकर कार्रवाई की होती तो शायद आज यह घटना नहीं होती।