राजधानी के गोमती नगर इलाके में चाइनीज मांझे की चपेट में आने से एक बाइक सवार की गर्दन कट गई। बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक फन मॉल के सामने से गुजर रहा था, जब उसकी गर्दन में मांझा आकर फंस गया।
बाइक सवार जब तक गाड़ी रोकता मांझे से उसकी गर्दन कट गई। घायल अवस्था में लोगों ने उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। युवक का नाम उपेंद्र यादव बताया जा रहा है।
यह पहला मौका नहीं है जब राह चलते लोग चाइनीज मांझे की चपेट में आए हों। इससे पहले भी कई राहगीरों की जान चाइनीज मांझे के चलते मुसीबत में पड़ी है। चाइनीज मांझे की बिक्री पर लगी रोक के वाबजूद भी राजधानी में इसकी खरीद फरोख्त जारी है।