फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग बच्ची से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म

Sun, 22 Apr 2018 06:10 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
RAPE - फोटो : SELF
विज्ञापन

बाकरगंज में आठ साल की एक दिव्यांग (मूक) बच्ची से पड़ोसी ने दुष्कर्म किया। यह घटना बृहस्पतिवार को हुई, मगर अगले दिन घर में उसकी बड़ी बहन की शादी होने के कारण घर वाले खामोश रहे। विदा होने के बाद परिवार वालों ने किला थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी। बच्ची से इशारों से पूरी घटना मालूम की गई और इसके बाद शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन

बाकरगंज इलाके के मेहनत-मजदूरी करने रहने व्यक्ति की बड़ी बेटी की शादी शुक्रवार को होनी थी। बृहस्पतिवार को उसकी आठ वर्षीय छोटी बेटी खेलने के लिए पड़ोसी भूपराम (38) के घर गई थी। कुछ देर बाद भूपराम ने उसे खबर दी कि बच्ची को चोट लग गई है। बच्ची की हालत बिगड़ी तो आरोपी ने उसके घरवालों से कह दिया कि खेलने के दौरान गिरने से उसके नाजुक अंग पर चोट आई है। घरवाले बच्ची को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, महिला डॉक्टर ने मेडिकल परीक्षण करने पर बच्ची के साथ दुष्कर्म होने की आशंका जताई। इसके बाद घटना की परतें खुलती चली गईं।  
शुक्रवार को बड़ी बेटी की शादी कर उसे विदा करने के बाद पीड़िता के भाई ने किला थाने में जानकारी दी। शुक्रवार देर रात सीओ द्वितीय अशोक मीना, किला इंस्पेक्टर कमलेश कांत वर्मा ने बच्ची से इशारों में घटना की जानकारी ली। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस ने रात में ही घर पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को जिला अस्पताल में मेडिकल के बाद आरोपी को जेल भेजा गया। एडीजी प्रेमप्रकाश ने सीओ द्वितीय को मासूम से दुष्कर्म के मामले में सात दिन के भीतर चार्जशीट लगाने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


पुलिस को सात दिन में विवेचना पूरी करके कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करने को कहा है। साक्ष्य संकलन में पुलिस टाइम न लगाए। ऐसे आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। 
विज्ञापन

- प्रेमप्रकाश, एडीजी, बरेली जोन 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें