फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक नहीं मिलने पर बीटेक छात्र ने लगाई फांसी, मौत

Tue, 10 Oct 2017 01:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रत्यूष( फाइल फोटो) - फोटो : amarujala
विज्ञापन
 लखनऊ के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बीटेक छात्र समेत तीन लोगों ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामलों की जांच कर रही है। एसओ सुमित श्रीवास्तव ने बताया कि, मूलरुप से बनी बंथरा निवासी किसान राम आसरे का इकलौता बेटा प्रत्यूष कश्यप उर्फ गोलू (19) मां रामरानी व तीन बहनों संग विकासनगर सेक्टर तीन में रहता था।
विज्ञापन


वह फैजाबाद रोड़ स्थित एक निजी इंजीनियरिंग कालेज से बीटेक प्रथम वर्ष का छात्र था। घर की आर्थिक स्थिति खराब होने के चलते उसने कॉलेज जाना बंद कर दिया था। प्रत्यूष निजी कंपनी में काम करने के लिए बाइक खरीदने के लिए दबाव डाल रहा था। इस पर पिता ने तंगी का हवाला देकर बाइक खरीदने से मना कर दिया। इससे नाराज होकर सोमवार सुबह कमरे में फांसी लगा ली। इसका पता चलते ही उसे उतारकर निजी अस्पताल में लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

वहीं इंस्पेक्टर गिरजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि, लवकुश नगर निवासी राजू नगर निगम में संविदा पर सफाईकर्मी है। सोमवार सुबह पत्नी व दोनों बेटों संग काम पर गया था। इस दौरान बेटी रचना (17) घर पर अकेली थी। दोपहर में जब सभी काम से लौटे तो दरवाजा भीतर से बंद मिला। शक होने पर दरवाजा तोड़ा तो रचना का शव फंदे से लटकता मिला। बकौल पुलिस रचना इंटर करने के बाद घर पर ही रहती थी। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नही है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाथरूम में दुपट्टे के सहारे लटकी मिली छात्रा 

डेमो
वहीं मूलरूप से हरदोई के सुरसा खजुरहा के सत्येंद्र कुमार उतरठिया में एक जूते के शोेरूम में काम करते हैं। वह चंदा, बहन रागिनी, बेटे सक्षम व भांजी मुस्कान (14) के साथ सरस्वतीपुरम में कमलेेश पांडेय के यहां किराए पर रहते हैं। मुस्कान चार महीने पहले ही मामा के घर पढ़ने आई थी।

वह तेलीबाग स्थित राम भरोसे इंटर कालेज में छठवीं की छात्रा थी। सोमवार को सत्येंद्र काम पर गए थे और बच्चे स्कूल चले गए थे। इसी दौरान मुस्कान घर पर अकेली थी। दोपहर में बहन बच्चे को लेकर स्कूल से लौटी तो मुस्कान घर में नहीं दिखाई दी। काफी तलाश के बाद वह बाथरूम की ओर गई तो दरवाजा बंद मिला। शक होने पर आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा तो मुस्कान का शव बाथरूम में खिड़की में दुपट्टे के फंदे के सहारे लटकता मिला। एसएसआई आशुतोष सिंह ने बताया कि छात्रा के पिता बीमारी से ग्रसित हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें