कैसरबाग क्षेत्र में विधानसभा मार्ग पर रायटर सेफगार्ड कंपनी की वैन से 1.33 करोड़ रुपये से भरा बॉक्स उड़ाने वाले बदमाशों के सरगना को राजधानी पुलिस टीम ने तमिलनाडु में दबोच लिया है।
पुलिस उसके साथियों और लूटी गई रकम बरामद करने के लिए दबिश दे रही है। ट्रांजिट रिमांड तैयार कराया गया है। सोमवार तक पुलिस उसे लेकर लखनऊ पहुंच सकती है।
एसएसपी यशस्वी यादव ने बताया कि लोकेशन ट्रेस करने के साथ टीम ने मास्टरमाइंड को दबोच लिया। बता दें कि नौ बदमाशों ने 17 जनवरी को बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम बूथ के सामने खड़ी वैन से कैश बॉक्स उड़ा लिया था।
एसएसपी ने बताया कि टप्पेबाजों के जिस सरगना को पुलिस टीम ने दबोचा है उसकी तलाश में दिल्ली पुलिस की टीम भी एक महीने से तिरुचिरापल्ली में डेरा डाले थी। गैंग ने वहां भी कई वारदातें अंजाम दी थीं।